फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Horticulture: USA's stone fruit plants to be planted in Himachal gardens

बागवानी: हिमाचल के बगीचों में लगेंगे यूएसए के गुठलीदार फलों के पौधे, उद्यान विभाग ने की तैयारी

Tue, 07 Feb 2023 11:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Feb 2023 11:36 AM IST
सार

प्रदेश के बागवान अब अपने बगीचों में यूएसए के गुठलीदार फलों के पौधे लगा सकेंगे। उद्यान विभाग पहली बार यूएसए से प्लम, आडृ, खुमानी और बादाम के 56,000 पौधे आयात कर रहा है।

विज्ञापन
Horticulture: USA's stone fruit plants to be planted in Himachal gardens
गुठलीदार फल(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बागवान अब अपने बगीचों में यूएसए के गुठलीदार फलों के पौधे लगा सकेंगे। उद्यान विभाग पहली बार यूएसए से प्लम, आडृ, खुमानी और बादाम के 56,000 पौधे आयात कर रहा है। इसी महीने पौधों की खेप हिमाचल पहुंच जाएगी। पौधों को एक साल के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा ताकि, यह सुनिश्चित हो सके की पौधों में कोई बीमारी नहीं है। अगले साल उद्यान विभाग बागवानों को यूएसए से आयातित पौधे का आवंटन करेगा। पौधों के आयात से पहले उद्यान विभाग के अधिकारी आपूर्ति पूर्व निरीक्षण भी कर चुके हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में गुठलीदार फल सेब का विकल्प बन रहे हैं। निचली ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां सेब के बगीचे पुराने हो गए हैं, वहां बागवान अब गुठलीदार फलों के बगीचे तैयार कर रहे हैं। बागवानों को प्लम, आडृ, खुमानी और बादाम के दाम भी बढि़या मिल रहे हैं। इसलिए विदेशी पौधों की मांग में भी भारी इजाफा हुआ है। शिमला जिले के ठियाेग, कोटखाई, रामपुर, कुमारसैन और रोहड़ूू सहित अन्य क्षेत्रों में गुठलीदार फलों का उत्पादन होता है।
विज्ञापन


 यूएसए से आयात किए जा रहे 56 हजार पौधे : सुभाष
संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग डाॅ. सुभाष चंद ने कहा कि  यूएसए से गुठलीदार फलों के 56,000 पौधे आयात किए जा रहे हैं। इसी महीने पौधों की खेप विभाग के पास पहुंच जाएगी। एक साल क्वारंटीन अवधि के बाद अगले साल बागवानों को यह पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed