फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Horticulture Himachal: 750 grams pennant of Red Bolero Khumani sold for Rs 150

Horticulture Himachal: 150 रुपये में बिका रेड बोलेरो खुमानी का 750 ग्राम का डिब्बा

Tue, 07 Jun 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jun 2022 05:00 AM IST
सार

 लाल रंग की इस खुमानी का 750 ग्राम को पेनेट (पारदर्शी डिब्बा) लुधियाना फल मंडी में 150 रुपये में बिका। डेढ़ किलो खुमानी को 300 रुपये रेट मिले हैं।

विज्ञापन
Horticulture Himachal: 750 grams pennant of Red Bolero Khumani sold for Rs 150
रेड बोलेरो खुमानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में पहली बार तैयार हुई स्पेन की रेड बोलेरो खुमानी मार्केट में हाथों हाथ बिकी है। लाल रंग की इस खुमानी का 750 ग्राम को पेनेट (पारदर्शी डिब्बा) लुधियाना फल मंडी में 150 रुपये में बिका। डेढ़ किलो खुमानी को 300 रुपये रेट मिले हैं। कोटखाई के बागवान संजीव चौहान ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने इटली से रेड बोलेरो खुमानी के पौधे आयात किए थे। दो साल बाद पौधो में फसल लग गई है। पहली खेप में 30 पेनेट बेचे थे, अगले हफ्ते करीब 150 पेनेट और तैयार होने वाले हैं। खुमानी पूरी तरह आर्गेनिक फल है, इसलिए इसकी मार्केट में डिमांड अधिक है। लुधियाना की चुग फ्रूट कंपनी के संचालक दीपक अरोड़ा ने बताया कि बड़े साइज और उम्दा रंग के कारण रेड बोलेरो को बढ़िया रेट मिले हैं। इस समय बाजार में खुमानी आनी बंद हो गई है, इसलिए भी लाल खुमानी को 150 रुपये पेनेट रेट मिला है।

विज्ञापन


ढली फल मंडी में 46 रुपये किलो बिका रेड जून सेब
सोमवार को शिमला की ढली फल मंडी में अर्ली वैरायटी का रेड जून सेब करीब 46 रुपये किलो के दाम पर बिका। कोटखाई महासू के डीडी गांव के बागवान बलदेव चौहान के तीन हाफ बाक्स 550 रुपये प्रति बॉक्स के रेट पर बिके। बलदेव चौहान ने बताया कि उन्होंने पॉलीनेटर के तौर पर बागीचे में रेड जून लगाया है। ढली फल मंडी की जीएसएस (ज्ञान सिंह एंड संस फर्म) के संचालक अतर सिंह ठाकुर ने यह सेब बेचा। ठाकुर ने बताया कि थिनिंग के चलते सेब का साइज बढ़िया बना था, इसलिए अच्छा रेट मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed