फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himfed to set up organic fertilizer factory in Kullu himachal

कृषि-बागवानी: कुल्लू में आर्गेनिक खाद की फैक्टरी लगाएगा हिमफेड, गणेश दत्त ने दी जानकारी

Wed, 23 Mar 2022 05:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Mar 2022 05:31 PM IST
सार

हिमफेड कुल्लू में आर्गेनिक खाद की फैक्टरी लगाएगा। इसके अलावा नालागढ़ या कालाअंब में रोलर फ्लोर मिल लगाने का फैसला लिया है। प्रदेश में गेहूं की खरीद करने के बाद सरकार गेहूं की पिसाई निजी क्षेत्र में कराती है। इससे हिमफेड का कारोबार भी बढ़ेगा।  

विज्ञापन
Himfed to set up organic fertilizer factory in Kullu himachal
हिमफेड के चेयरमैन गणेश दत्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमफेड के चेयरमैन गणेश दत्त ने कहा कि हिमफेड कुल्लू में आर्गेनिक खाद की फैक्टरी लगाएगा। इसके अलावा नालागढ़ या कालाअंब में रोलर फ्लोर मिल लगाने का फैसला लिया है। प्रदेश में गेहूं की खरीद करने के बाद सरकार गेहूं की पिसाई निजी क्षेत्र में कराती है। इससे हिमफेड का कारोबार भी बढ़ेगा। वर्ष 2020-2021 में 11.75 करोड़ का सकल लाभ और 5.78 लाख का शुद्ध लाभ हिमफेड ने अर्जित किया है।

विज्ञापन


हिमफेड सरकार की एक नोडल एजेंसी के रूप में काम करती है, जो किसानों-बागवानों के लिए खाद कृषि उपकरण, स्प्रे ऑयल, ग्रास कटर को उपलब्ध करवाता है। गत साल हिमफेड ने 192 करोड़ का व्यवसाय किया है। हिमफेड केमिकल खादों के अलावा ऑर्गेनिक खादों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए किसान बागवानों को प्रेरित करेगा। इस दौरान हिमफेड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो कर्मचारियों ठियोग के बालक राम और कनिष्ठ भंडार पालक सीमा ठाकुर को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed