फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal will connect 1.5 lakh more farmers with natural farming

सरकार का फैसला: डेढ़ लाख और किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ेगा हिमाचल

Wed, 02 Feb 2022 12:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Feb 2022 12:12 PM IST
सार

 इस चालू वित्त वर्ष में ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान’  के तहत 1.50 लाख किसानों को जोड़कर 12000 हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाया जाएगा। अब केंद्रीय बजट में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की योजना से हिमाचल को और लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Himachal will connect 1.5 lakh more farmers with natural farming
प्राकृतिक खेती(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान’ योजना शुरू की है। गत चार वर्षों में लगभग 1.54 लाख किसान परिवारों ने 9200 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती अपनाई है। इस चालू वित्त वर्ष में इस योजना के तहत 1.50 लाख किसानों को जोड़कर 12000 हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाया जाएगा। अब केंद्रीय बजट में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की योजना से हिमाचल को और लाभ मिलेगा। राज्य सरकार भारतीय नस्ल की गाय की खरीद पर अधिकतम 25 हजार तक अनुदान दे रही है। राज्य सरकार प्राकृतिक खेती के आधार पर भारतीय नस्ल की गाय की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान दे रही है।

विज्ञापन


अधिकतम 25 हजार तक तथा पांच हजार यातायात शुल्क के तौर पर दे रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से इस तरह के प्रोत्साहन कार्यों को और बल मिलेगा।
दिसंबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वाराणसी में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में भी हिमाचल प्रदेश सरकार की खूब तारीफ हुई थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले में 27 दिसंबर को सरकार के चार साल पूरे होने पर इसकी जमकर प्रशंसा की थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने सभी विश्वविद्यालयों में इस विषय की व्यवस्था करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed