{"_id":"6254129abfd3076b6615e935","slug":"himachal-s-40-drinking-water-schemes-hit-by-drought-hope-of-relief-from-the-possibility-of-rainfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की बेरुखी: हिमाचल प्रदेश में 401 पेयजल योजनाओं पर सूखे की मार","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
मौसम की बेरुखी: हिमाचल प्रदेश में 401 पेयजल योजनाओं पर सूखे की मार
Tue, 12 Apr 2022 11:07 AM IST
Krishan Singh
विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:07 AM IST
सार
सरकार के पास पहुंची रिपोर्ट के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में इन पेयजल योजनाओं का जल 25 फीसदी तक घट गया है। मौसम की बेरुखी कुछ और दिन ऐसे ही रही तो तो अन्य पेयजल योजनाओं पर भी सूखे की मार पड़ेगी।
विज्ञापन
पेयजल योजनाओं पर सूखे की मार(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे समय से बारिश न होने के कारण हिमाचल प्रदेश की 401 छोटी-बड़ी पेयजल योजनाओं पर सूखे की मार पड़ी है। अभी तक इन परियोजनाओं की स्थिति सामान्य थी। सीजन में पहली बार जल संकट सामने आया है। सरकार के पास पहुंची रिपोर्ट के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में इन पेयजल योजनाओं का जल 25 फीसदी तक घट गया है। मौसम की बेरुखी कुछ और दिन ऐसे ही रही तो तो अन्य पेयजल योजनाओं पर भी सूखे की मार पड़ेगी। प्रदेश में पिछले करीब दो माह से बारिश न होने के कारण और ज्यादा जल संकट गहराएगा।
विज्ञापन
कई अन्य पेयजल योजनाओं का जल स्तर भी घटने की आशंका बनी हुई है। जल शक्ति विभाग ने प्रदेश की पेयजल योजनाओं पर निगरानी रखने के लिए कहा है। इस संबंध में सरकार को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है। वर्तमान में प्रदेश के सभी जिलों में 9980 छोटी-बड़ी पेयजल योजनाओं से लोगों को पानी की आपूर्ति की जा रही है। इन योजनाओं में अभी तक स्थिति सामान्य बनी हुई थी। यह पहली बार है कि जब पेयजल योजनाओं में जल घटने की रिपोर्ट राज्य मुख्यालय में पहुंच रही है। हर हफ्ते सरकार पेयजल योजनाओं की स्थिति को लेकर रिपोर्ट मांग रही है।
विज्ञापन
18 हजार कर्मचारी फील्ड में हैं तैनात
जल शक्ति विभाग ने अपने 18 हजार कर्मचारी पेयजल योजनाओं पर निगरानी रखने के लिए फील्ड में तैनात किए हैं। 15 अप्रैल तक सूखे की स्थिति बनी रहती है तो फील्ड स्टाफ की छुट्टियां बंद की जाएंगी।
विज्ञापन
क्या बोले जल शक्ति विभाग के प्रमुख
हिमाचल जल शक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ संजीव कौल कहते हैं कि विभाग पेयजल योजनाओं को लेकर फील्ड से रिपोर्ट मांग रहा है। इसे सरकार को भेजा जा रहा है। राज्य में 401 छोटी-बड़ी पेयजल योजनाओं का पानी 25 फीसदी तक कम हो गया है। फील्ड में तैनात स्टाफ से निगरानी रखने के लिए कहा गया है।