फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: hpas main exam 2020 at shimla and dharamshala centres

शिमला और धर्मशाला में होगी एचएएस मुख्य लिखित परीक्षा

Tue, 10 Nov 2020 09:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 10 Nov 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: hpas main exam 2020 at shimla and dharamshala centres
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एचएएस की मुख्य लिखित परीक्षा राजधानी शिमला के अलावा धर्मशाला में भी होगी। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र बदलने के लिए 11 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्य लिखित परीक्षा एक दिसंबर को होगी। पहले सिर्फ शिमला में परीक्षा लेने का फैसला लिया गया था लेकिन कोरोना संकट के चलते राज्य लोकसेवा आयोग अब दो जगहों पर मुख्य परीक्षा लेने जा रहा है।

विज्ञापन


एचएएस के 29 पदों के लिए 546 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा पास की है। राज्य लोकसेवा आयोग ने 13 सितंबर को ली गई एचएएस की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम बीते दिनों घोषित कर दिया है। 546 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है। अब एक दिसंबर को एचएएस के 29 पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा होगी। 13 सितंबर को प्रदेश के 260 परीक्षा केंद्रों में 24816 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। कुल 48375 अभ्यर्थियों में परीक्षा के लिए आवेदन किए थे। सामान्य श्रेणी के दस पदों के लिए 204, एससी वर्ग के दो पदों के लिए 40 और एसटी वर्ग के लिए आरक्षित दो पदों के लिए 40 अभ्यर्थियों में मुकाबला होगा।
विज्ञापन


 इसके अलावा ओबीसी के एक पद के लिए बीस अभ्यर्थियों, सामान्य श्रेणी के एक्स सर्विस कोटे के आठ पदों के लिए 160, एससी वर्ग के एक्स सर्विस मैन कोटे के एक पद के लिए 16, ओबीसी वर्ग से एक्स सर्विस मैन कोटे के एक पद के लिए बीस अभ्यर्थियों में मुकाबला होगा। आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित एक पद के लिए भी बीस चयनित अभ्यर्थियों में से चयन होगा। एससी वर्ग से वार्ड आफ फ्रीडम फाइटर के एक पद के लिए तीन, दिव्यांग श्रेणी के ओएच वर्ग के एक पद के लिए बीस और दिव्यांग श्रेणी के एक पद के लिए तीन अभ्यर्थियों में मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed