फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 546 candidates will appear for main exam of HAS

हिमाचल: 546 अभ्यर्थी देंगे एचएएस की मुख्य परीक्षा

Mon, 30 Nov 2020 05:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 Nov 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Himachal: 546 candidates will appear for main exam of HAS
परीक्षा सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

शिमला और धर्मशाला में मंगलवार से एचएएस की मुख्य लिखित परीक्षा शुरू होगी। एक से सात दिसंबर तक राज्य लोकसेवा आयोग परीक्षा लेगा। एचएएस के 29 पदों के लिए 546 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा पास की है। मुख्य लिखित परीक्षा में दो कोरोना संक्रमित अभ्यर्थी भी शामिल होंगे। सोलन और मंडी के इन अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा लेने की अलग से व्यवस्था की गई है। इन अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों की जिला प्रशासन के सहयोग से वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। पीपीई किट पहनकर इन परीक्षा केंद्रों में स्टाफ की ओर से ड्यूटी दी जाएगी। आयोग ने बुखार, जुकाम और खांसी से पीड़ित अभ्यर्थियों को भी परीक्षा केंद्रों में अलग से बैठाने की व्यवस्था की है। आवश्यक दस्तावेजों को जमा करवाए बिना अभ्यर्थी एचएएस की मुख्य लिखित परीक्षा नहीं दे सकेंगे।

विज्ञापन


मोबाइल फोन सहित कई अन्य डिजिटल उपकरण परीक्षा केंद्र में लाने पर रोक लगाई गई है। परीक्षा के आखिरी 15 मिनटों में शौचालय जाने की भी अभ्यर्थियों को इजाजत नहीं मिलेगी। राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा के पहले दिन एक दिसंबर को अभ्यर्थियों को अपने साथ ओआरए (ऑनलाइन रिकरुटमेंट एप्लीकेशन), आयु की प्रमाणिकता के लिए दसवीं कक्षा का प्रमाणपत्र, ग्रेजुएशन की डिग्री, एससी, एसटी और ओबीसी का प्रमाणपत्र, सामान्य वर्ग में आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग का प्रमाणपत्र, फ्रीडम फाइटरों के परिजनों का प्रमाणपत्र, सरकारी नौकरी करने वालों को एनओसी और एक्स सर्विसमैन को अपनी नौकरी छोड़ने का प्रमाणपत्र साथ में लाना होगा। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा के पहले दिन इन दस्तावेजों को परीक्षा केंद्र में जमा नहीं करवाएगा। उसे परीक्षा के लिए अयोग्य करार दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed