फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   heat wave effects: Apple flowering started 15 days advance in Himachal's Kinnaur

गर्मी का असर: हिमाचल के किन्नौर में 15 दिन पहले शुरू हो गई सेब की फ्लावरिंग

Thu, 31 Mar 2022 05:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 31 Mar 2022 05:39 PM IST
सार

किन्नौर जिले के बागवानों का कहना है कि इस वर्ष अचानक तापमान बढ़ने से सेब की फ्लावरिंग 12 से 15 दिन पहले ही हो गई है। हालांकि, किन्नौर के प्रगतिशील बागवान गेवा शंकर नेगी ने इस वर्ष सेब की अच्छी फसल होने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
heat wave effects: Apple flowering started 15 days advance in Himachal's Kinnaur
किन्नौर में सेब की फ्लावरिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर में कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप जारी है। इससे तापमान में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। एक माह से बारिश नहीं होने से बागवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहाड़ भी तपने लगे हैं। बर्फ और ग्लेशियर भी तेजी से पिघलने लगे हैं। अचानक मौसम में बदलाव और तापमान में बढ़ोतरी होने से इस वर्ष मार्च के अंत में सेब की फ्लावरिंग हो चुकी है। यह फ्लावरिंग अप्रैल में होती थी। जिले के बागवानों का कहना है कि इस वर्ष अचानक तापमान बढ़ने से सेब की फ्लावरिंग 12 से 15 दिन पहले ही हो गई है। हालांकि, किन्नौर के प्रगतिशील बागवान गेवा शंकर नेगी ने इस वर्ष सेब की अच्छी फसल होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि किन्नौर में सेब की फ्लावरिंग काफी अच्छी चल रही है। मौसम भी सेब सेटिंग के अनुकूल है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेब सेटिंग में बोरॉन दवाई का छिड़काव काफी अहम भूमिका निभाता है। बागवान चाहें तो बोरॉन की एक स्प्रे 20 प्रतिशत फ्लावरिंग में कर सकते हैं, जिससे सेब की सेटिंग और भी अच्छी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले 1 हफ्ते तक मौसम साफ रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर और खाद्य विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के वैज्ञानिक डॉ. अर्जुन नेगी के कहा की इस वर्ष मौसम जल्दी खुलने से गर्मी जल्दी आ गई है। इस कारण सेब में जल्दी फ्लावरिंग हो गई है। ऐसे में सेब की मार्केटिंग भी जल्दी हो जाएगी। जिले के बागवानों को पहले से ही सेब की मार्केटिंग के लिए तैयार  रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed