{"_id":"62755c9ee9b2a508de7eff17","slug":"hail-stains-on-the-glow-of-cherry-the-price-decreased-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: चैरी की चमक पर पड़े ओलों के दाग, घट गए दाम","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
शिमला: चैरी की चमक पर पड़े ओलों के दाग, घट गए दाम
Fri, 06 May 2022 11:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 May 2022 11:06 PM IST
सार
शुक्रवार को भी भट्ठाकुफर फल मंडी में चैरी 80 से 150 रुपये प्रति बॉक्स बिकी। बढ़िया क्वालिटी और बड़े आकार की चैरी को 170 से 200 रुपये तक भी दाम मिले हैं। फल कारोबारियों के अनुसार चैरी के रेट में यह गिरावट ओलों के चलते आई है।
विज्ञापन
भट्ठाकुफर फल मंडी में चैरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओलावृष्टि के चलते चैरी की चमक फीकी पड़ गई है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में पहुंच रही चैरी को अब पहले जैसे दाम नहीं मिल रहे। एक हफ्ते पहले तक 200 से 300 रुपये प्रति बॉक्स बिकने वाली चैरी को अब 80 से 170 रुपये दाम मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी भट्ठाकुफर फल मंडी में चैरी 80 से 150 रुपये प्रति बॉक्स बिकी। बढ़िया क्वालिटी और बड़े आकार की चैरी को 170 से 200 रुपये तक भी दाम मिले हैं। फल कारोबारियों के अनुसार चैरी के रेट में यह गिरावट ओलों के चलते आई है। जिले के कई इलाकों में ओलावृष्टि से चैरी की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
कई इलाकों की चेरी हल्की दागी भी आ रही है। इसके अलावा छोटे आकार की चैरी की सप्लाई भी पहुंच रही है। सूखे के चलते चैरी का आकार नहीं बढ़ पाया। फल मंडी में इस बार चैरी से धमाकेदार एंट्री दी थी। शुरुआत में चैरी को तीन रुपये रुपये प्रति बॉक्स भी दाम मिले थे। अब रेट घटने से बागवान भी निराश होने लगे हैं। चैरी के खाली बॉक्स यानि कार्टन के रेट भी इस बार बढ़े थे। बीते साल सात रुपये बिकने वाला खाली बॉक्स अब नौ रुपये में मिल रहा है। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने कहा कि चैरी पर भी ओलों का असर पड़ा है।
विज्ञापन
खुमानी और बादाम की एंट्री
फल मंडी में अब गुठलीदार फलों ने भी दस्तक दे दी है। खुमानी और बादाम की सप्लाई मंडी पहुंचने लगी है। अब खुमानी को अच्छे दाम मिल रहे हैं। शुक्रवार को खुमानी के रेट 40 से लेकर 80 रुपये प्रति किलो रहे। वहीं, बादाम के रेट 110 से 150 रुपये तक रहे।
विज्ञापन
ढली नहीं, अब भट्ठाकुफर में ही लगेगी बोली
भट्ठाकुफर के अलावा अभी तक ढली सब्जी मंडी में भी फलों की बिक्री हो रही थी, लेकिन अब सब्जी मंडी में सब्जियों की आमद बढ़ने के बाद फल मंडी भट्ठाकुफर में ही फलों की बिक्री की जाएगी। शुक्रवार को भी कई बागवान चैरी लेकर ढली मंडी पहुंचे। इन्हें यहां से भट्ठाकुफर फल मंडी भेजा गया। हालांकि, बोली के बाद पैसा लेने के लिए बागवानों को फिर ढली सब्जी मंडी जाना पड़ रहा है।