फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Green apple, Granny Smith sold for Rs 150 per kg, panacea for diabetes

Shimla Apple: लाल पर भारी हरा सेब, 150 रुपये किलो बिका ग्रेनी स्मिथ, डायबिटीज के लिए रामबाण

Mon, 11 Sep 2023 11:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Sep 2023 11:31 PM IST
सार

शिमला के बागवान ने ग्रेनी स्मिथ के 300 हाफ बॉक्स दिल्ली भेजे थे, जिसे खरीदारों ने हाथों हाथ लिया। इन दिनों मंडियों में लाल रंग का रॉयल सेब 110 से 120 रुपये किलो बिक रहा है। 

विज्ञापन
Green apple, Granny Smith sold for Rs 150 per kg, panacea for diabetes
ग्रेनी स्मिथ सेब के साथ बागवान डिंपल पांजटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल सेब पर हरा सेब भारी पड़ा है। हरे रंग के ग्रेनी स्मिथ सेब को दिल्ली की आजादपुर मंडी में रिकॉर्ड 150 रुपये किलो रेट मिला है। शिमला के बागवान ने ग्रेनी स्मिथ के 300 हाफ बॉक्स दिल्ली भेजे थे, जिसे खरीदारों ने हाथों हाथ लिया। इन दिनों मंडियों में लाल रंग का रॉयल सेब 110 से 120 रुपये किलो बिक रहा है। ग्रेनी स्मिथ सेब की शुगर फ्री किस्म है, इसे डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण माना जाता है।

विज्ञापन


रोहड़ू के स्वीट ऑर्चर्ड बराल के बागवान डिंपल पांजटा ने बताया कि ग्रेनी स्मिथ सेब की पॉलिनाइजर किस्म है। इसमें फसल बहुत ज्यादा लगती है, अन्य किस्मों के मुकाबले इसकी शेल्फ लाइफ भी अधिक है। सामान्य तापमान में रखने पर भी यह सेब एक से दो महीने तक खराब नहीं होता। इसका पौधा अन्य किस्मों के मुकाबले तीन गुणा तेजी से बढ़ता है। पिछले साल सेब की फसल पर सूखे की मार थी, इस साल बारिश के कारण नमी अधिक है बावजूद इसके ग्रेनी स्मिथ की पैदावार प्रभावित नहीं हुई। इस किस्म में रस्टिंग और फंगस रोग का खतरा भी कम रहता है।
विज्ञापन


ग्रेनी स्मिथ की फाइव स्टार होटलों में मांग
बेहतरीन क्वालिटी और पैकिंग के चलते शिमला के ग्रेनी स्मिथ को 150 रुपये किलो रेट मिला है। हाई प्रीमियम क्वालिटी के कारण इस सेब की दिल्ली एनसीआर के फाइव स्टार होटलों में डिमांड रहती है। साल दर साल इसकी मांग और आपूर्ति बढ़ रही है।- प्रशांत बतरा, एमडी, शिव भोला ग्रुप, आजादपुर मंडी दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल ही नहीं हरे सेब की अपनी अहमियत
ग्रेनी स्मिथ ने साबित कर दिया है कि सिर्फ लाल सेब ही महंगा नहीं बिकता हरे सेब की भी अपनी अहमियत है। ग्रेनी स्मिथ की शेल्फ लाइफ अन्य किस्मों से अधिक है। इसमें बीमारियां कम लगती हैं और पौधा तेजी से बढ़ता है।- डिंपल पांजटा, बागवान, बराल, रोहड़ू
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed