{"_id":"63f0f715c9636783de0e9d40","slug":"fruit-plants-worth-15-crore-rupees-imported-from-america-are-drying-up-in-himachal-pradesh-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल में अमेरिका से करीब 15 करोड़ के आयातित फलदार पौधे सूखे","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
Himachal News: हिमाचल में अमेरिका से करीब 15 करोड़ के आयातित फलदार पौधे सूखे
Sun, 19 Feb 2023 10:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Feb 2023 10:16 AM IST
सार
पूर्व भाजपा सरकार ने अमेरिका से जो पौधे आयात किए हैं, उसका पूरा डाटा सरकार ने फील्ड से जुटाना आरंभ कर दिया है ताकि यह मालूम हो सके कि पौधे सूखे कैसे।
विज्ञापन
सेब का पौधा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अमेरिका से करीब 15 करोड़ के आयातित फलदार पौधे बागवानों के पास पहुंचने से पहले ही सूख गए हैं। पूर्व भाजपा सरकार ने राज्य में बागवानी विकास के लिए सेब सहित अन्य फलदार पौधे अमेरिका से जुटाए थे। अधिकारियों के अनुसार बागवानी विभाग ने हिमाचल में बागवानी विकास के लिए करीब 40 करोड़ रुपये की राशि खर्च करके सेब और अन्य फलदार पौधे अमेरिका से आयात किए थे।
विज्ञापन
पूर्व भाजपा सरकार ने किसानों और बागवानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उनकी आय दोगुनी करने के लिए ये फलदार पौधे खरीदे थे। करीब 15 करोड़ के आयातित फलदार पौधे बगीचों में लगने से पहले ही सूख चुके हैं। पौधों के सूखने पर कई सवाल उठाए जाने लगे हैं। विदेशों से आने वाले पौधों को तय समय तक क्वारंटीन करने के बाद बागवानों को फलदार पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान अगर पौधों पर कोई वायरस या बीमारी पाई जाती है तो ये पौधे आगे नहीं भेजे जाते। पूर्व सरकार ने अमेरिका से जो पौधे आयात किए हैं, उसका पूरा डाटा सरकार ने फील्ड से जुटाना आरंभ कर दिया है ताकि यह मालूम हो सके कि पौधे सूखे कैसे।
विज्ञापन
बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि अमेरिका से आयात फलदार पौधों का पूरा डाटा फील्ड से जुटाया जा रहा है। इसके बाद सरकार जांच करेगी कि इन आयातित फलदार पौधों की क्या स्थिति है। ये पौधे किन कारणों से सूखे हैं।