सेना में जाने का क्रेज, 20 फीसदी बढ़ गए आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं में सेना में जाने का क्रेज बढ़ा है। मंडी में होने वाली सेना भर्ती के लिए इस बार बीस फीसदी आवेदन ज्यादा आए हैं। सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए 12013, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी के लिए 921 और सिपाही फार्मा पद के लिए 700 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया है।
कुल 13 हजार 634 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पिछली भर्तियों की अपेक्षा करीब बीस फीसदी अधिक आवेदन बताए जा रहे हैं। उधर, सेना भर्ती के आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी होना शुरू हो गए हैं।
सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने 19 अक्तूबर को एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों के पंजीकृत ईमेल पते पर भेजे जा चुके हैं। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड दी गई हिदायतों के हिसाब से अपनी पंजीकृत ई-मेल से प्रिंट करवाना होगा।
पहली नंबवर को कुल्लू और मंडी के सरकाघाट के युवाओं की भर्ती पड्डल मैदान में होगा। वहीं किसी उम्मीदवार का एडमिट कार्ड प्रिंट नहीं हो रहा है, तो वह भर्ती कार्यालय मंडी में संपर्क कर सकता है।
भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल एम राजाराजन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-222287 पर संपर्क किया जा सकता है
दो नवंबर से यह होगा शेड्यूल
दो नवंबर को मंडी जिले की सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर और बल्ह तहसील के उम्मीदवारों को सैनिक सामान्य ड्यूटी और सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी के पदों की भर्ती के लिए बुलाया गया है।
तीन नवंबर को लाहौल-स्पीति जिले की सभी तहसील और मंडी जिले की लडभड़ोल, संधोल, धर्मपुर, कोटली, बलद्वाड़ा, औट, बालीचौकी, थुनाग, करसोग और निहरी तहसील के अभ्यर्थियों को सैनिक सामान्य ड्यूटी और सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी के पदों के लिए बुलाया गया है।
चार नवंबर को मंडी जिले की मंडी सदर, पधर, चच्योट तहसील और भदरोता उपतहसील के अभ्यार्थियों को सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के सभी जिलों और दिल्ली के उम्मीदवारों को सिपाही फार्मा पद भर्ती के बुलाया गया है।