फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   central potato research institute Garlic will protect potato crop

CPRI Shimla: आलू की फसल को रोगों और कीटों से बचाएगा लहसुन

Wed, 25 May 2022 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 25 May 2022 12:40 PM IST
सार

आलू की फसल को तबाह करने वाले पिछेता झुलसा रोग से निपटने के लिए लहसुन की फसल को बीच में उगाना कारगर माना गया है। यह हर तरह के शत्रु कीटों को भी पनपने नहीं देता है। 

विज्ञापन
central potato research institute Garlic will protect potato crop
आलू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब आलू की फसल को रोगों और कीटों से लहसुन बचाएगा। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने दोनों फसलों को एक साथ उगाकर इस दिशा में एक सफल परीक्षण कर दोनों की साथ-साथ खेती करने का नया मॉडल तैयार किया है। यह किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। किसान एक साथ दो फसलें लेकर दोहरा मुनाफा कमा सकेंगे। लहसुन मिट्टी में सल्फर को मिलाता है और इससे आलू पर हमला करने वाले कीट और रोग नजदीक नहीं फटकते हैं। 

विज्ञापन


खेतों में एक साथ आलू और लहसुन को उगाने की विधि के अनुसार किसानों को खेत में एक पंक्ति में आलू की फसल उगानी होती है तो दूसरी में लहसुन उगाना होता है। इसमें उतना ही फासला रखना होता है, जितना आलू की पैदावार के लिए जरूरी होता है। आलू की हर तरह की किस्म पर इस प्रयोग को किया जा सकता है। आलू और लहसुन के उत्पादन में भी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आलू की फसल को तबाह करने वाले पिछेता झुलसा रोग से निपटने के लिए भी लहसुन की फसल को बीच में उगाना कारगर माना गया है।

विज्ञापन

 

यह हर तरह के शत्रु कीटों को भी पनपने नहीं देता है। संस्थान के वैज्ञानिक अभी इस तरह की खेती पर और तथ्य जुटा रहे हैं। इसके बाद लहसुन और आलू की संयुक्त खेती के लिए कौन सी किस्में ज्यादा कारगर होंगी, इस पर भी स्थिति साफ की जाएगी। इस सफल परीक्षण के बाद देश के आलू उत्पादक अपने खेतों में आलू और लहसुन की खेती से और अधिक लाभ सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कीटों और पिछेता झुलसा जैसे रोगों से होगा बचाव 
केंद्रीय आलू अनुसंधान के निदेशक डॉ. एनके पांडे कहते हैं कि आलू और लहसुन की खेती एक साथ कर किसान आलू की फसल को कीटों और पिछेता झुलसा जैसे तमाम रोगों से बचा सकेंगे। इस दिशा में अभी संस्थान के वैज्ञानिक अधिक तथ्य और आंकडे़ जुटा रहे हैं। इस बारे में फील्ड ट्रायल चल रहा है। 


सेब के बगीचों में पहले से ही उगाया जा रहा लहसुन 
हिमाचल प्रदेश में सेब के बगीचों में लहसुन की खेती पहले से ही रोगों और कीटों के नियंत्रण की दृष्टि से की जा रही है। बागवान सेब के पेड़ों के तौलियों में लहसुन उगाते हैं। यह जड़ छेदक कीटों, अन्य खतरनाक सुंडियों को रोकने में मददगार साबित होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed