फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Central Insecticides Board: Strict action will be taken against those selling fake and unbranded pesticides

Central Insecticides Board: नकली और अनब्रांडेड कीटनाशक बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Mon, 04 Jul 2022 02:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Jul 2022 02:21 PM IST
सार

प्रदेश में नकली और अनब्रांडेड कीटनाशकों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस संबंध में केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड ने टेक्नो लीगल सेल से हिमाचल समेत अन्य राज्यों से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
Central Insecticides Board: Strict action will be taken against those selling fake and unbranded pesticides
कीटनाशक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नकली और अनब्रांडेड कीटनाशकों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस संबंध में केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड ने टेक्नो लीगल सेल से हिमाचल समेत अन्य राज्यों से रिपोर्ट तलब की है। हिमाचल समेत कई राज्यों में घटिया और गुणवत्ताहीन कीटनाशकों का धंधा चल रहा है। हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्ष स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने की।

विज्ञापन


इस अवसर पर विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई। इनमें कीटनाशकों के उपयोग, भंडारण, इनके गलत इस्तेमाल आदि पर चर्चा की गई। इसमें हिमाचल प्रदेश सहित सभी राज्यों में घटिया और गलत ब्रांड की दवाएं के नमूने एकत्र करने को कहा गया। यह काम टेक्नो लीगल सेल (टीएलसी) को दिया गया है। इसमें गुणवत्ता नियंत्रण के आंकड़े भी इकट्ठा करने को कहा गया है। 

विज्ञापन

केंद्रीय कीटनाशक अधिनियम ही घटिया और गलत ब्रांड की दवाओें के पाए जाने पर गंभीर कार्रवाई की जाती है। ऐसी स्थिति में मुकदमे भी दिए जा रहे हैं। केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड के ताजा निर्देशों के बारे मेें मालूम करने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा।- डॉ. एनके धीमान, कृषि निदेशक, हिमाचल प्रदेश कृषि निदेशालय, शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed