फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youths have the opportunity to join army, will be recruited in Mandi from this day

युवाओं के पास सेना में जाने का अवसर, मंडी में इस दिन से होगी भर्ती

Mon, 14 Oct 2019 04:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Oct 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
Youths have the opportunity to join army, will be recruited in Mandi from this day
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। सेना में विभिन्न पदों के लिए 1 से 6 नवंबर के बीच मंडी के पड्डल मैदान में खुली भर्ती होगी। भर्ती में केवल ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले युवा ही भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


पंजीकरण सेना की वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in  पर 17 अक्तूबर तक किया जा सकता है। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने भर्ती की  तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को विभिन्न विभागों और सेना भर्ती कार्यालय मंडी के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


उपायुक्त ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जिन इच्छुक अभ्यर्थियों ने अभी तक भर्ती में भाग लेने के लिए पंजीकरण नहीं करवाया है वे 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा लें। बैठक में सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निर्देशक कर्नल एम. राजाराजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन पदों के लिए होनी है भर्ती

कर्नल एम. राजाराजन ने बताया कि सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी), सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर, तकनीकी और सिपाही फार्मा पद के भर्ती होगी। सिपाही फार्मा के पद की भर्ती में कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति के युवाओं के अलावा जोनल भर्ती कार्यालय अंबाला में आने वाले हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के सभी जिलों के युवा भी भाग ले सकते हैं।

20 अक्तूबर से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
जिन युवाओं ने ऑनलाइन फार्म भरा है वे भी एक बार पुन: वेबसाइट पर स्टेटस देख लें। अभ्यर्थी ई-मेल आईडी से 20 अक्तूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को 1 से 6 नवंबर के बीच जिला और तहसीलवार भर्ती के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच होगी।

मेडिकल जांच और प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। ग्राउंड पास करने वाले चयनित अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 19 जनवरी, 2020 को होगी। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-222287 पर संपर्क किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed