फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Yashwant Singh Parmar University Nauni Solan extended date for admission till 15 August

नौणी विवि में दाखिले के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई

Sat, 08 Aug 2020 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 08 Aug 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Yashwant Singh Parmar University Nauni Solan extended date for admission till 15 August
फाइल फोटो

नौणी यूनिवर्सिटी ने स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी की सामान्य एवं सेल्फ फाइनेंसड सीटों के लिए प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


वहीं एमएससी, एमबीए (एग्रीबिजनेस), एमबीए जनरल और पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि भी 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। स्नातक कार्यक्रमों की सामान्य सीटों भरने के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


इस साल स्नातक कार्यक्रमों की सामान्य सीटों के लिए जमा दो की परीक्षा में चार विषयों, अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, गणित में प्राप्त अंकों और खेल, एनसीसी, एनएसएस, स्काउटिंग, सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी की वेटेज के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से काउंसलिंग प्रोफार्मा डाउनलोड कर उस पर बताए गए निर्देशों अनुसार भरना होगा। पीडीएफ फाइल को ईमेल के माध्यम से 18 अगस्त को या उससे पहले भेजना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed