फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   UGC nod for MBA from ICDEOL himachal pradesh university shimla

शिमला: इक्डोल से एमबीए का बैच बैठाने के लिए यूजीसी ने दी हरी झंडी

Wed, 27 Oct 2021 01:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Oct 2021 01:31 PM IST
सार

एमबीए में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को पोर्टल खोल दिया गया है। 22 नवंबर तक कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आवेदन होगा।

विज्ञापन
UGC nod for MBA from ICDEOL himachal pradesh university shimla
इक्डोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल में एमबीए कोर्स की 300 सीट के बैच को बैठाने को यूजीसी ने मंजूरी दे दी है। इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने कहा कि यूजीसी के साथ हुई मीटिंग के बाद कोर्स का नया बैच बैठाने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। 

विज्ञापन


कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को पोर्टल खोल दिया गया है। 22 नवंबर तक कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आवेदन होगा। इसके बाद मेरिट सूची तैयार कर आगामी प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इक्डोल से चल रहे एमबीए कोर्स का नया बैच बैठाने पर रोक लगा दी गई थी। जनवरी 2021 का बैच नहीं बैठ पाया था। 
विज्ञापन


दो डिप्लोमा कोर्स के लिए भी 22 तक होगा आवेदन
इक्डोल से डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन और डिप्लोमा इन डाटा साइंस में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन कोर्स के लिए भी 22 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed