{"_id":"60dc507105fdb96cc870145e","slug":"technical-university-will-conduct-examinations-from-july-15-tentative-schedule-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी विश्वविद्यालय 15 जुलाई से करवाएगा परीक्षाएं, संभावित शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तकनीकी विश्वविद्यालय 15 जुलाई से करवाएगा परीक्षाएं, संभावित शेड्यूल जारी
Wed, 30 Jun 2021 04:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Jun 2021 04:39 PM IST
सार
तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलेरिया ने कहा कि परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी किया है। अगर किसी तिथि में कोई परीक्षा एक साथ आ रही है, तो उसमें बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने जुलाई माह में होने वाली परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी किया है। तकनीकी विवि ने 15 जुलाई से परीक्षाएं करवाने की तैयारी की है। इसके लिए तकनीकी विवि ने संभावित तिथियां जारी की हैं। आठ जुलाई को तकनीकी विवि फाइनल डेटशीट घोषित करेगा।
विज्ञापन
तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि बीटेक, बी-आर्क, बी-फार्मेसी (आयुर्वेद), बीसीए, बीएससी (बीएम एंड सीटी) के सीबीसीएस पाठ्यक्रम और बी-फार्मेसी (पीसीआई पाठ्यक्रम) के तीसरे और चौथे साल के नियमित-रि-अपीयर, बी-फार्मेसी ब्रिज कोर्स नियमित-रि-अपीयर के पहले और दूसरे साल सहित एमटेक, एम-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमबीए (टीएंडएच), एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान के दूसरे साल के नियमित-रि-अपीयर, एमसीए के तीसरे साल और योग डिप्लोमा के दूसरे सत्र के विद्यार्थियों की परीक्षा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
तकनीकी विवि प्रबंधन और सभी शिक्षण संस्थानों ने परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रो. गुलेरिया ने कहा कि परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी किया है। अगर किसी तिथि में कोई परीक्षा एक साथ आ रही है, तो उसमें बदलाव किया जा सकता है। इसीलिए शिक्षण संस्थान सात जुलाई तक तकनीकी विवि से संपर्क कर सकते हैं। उसके बाद किसी का सुझाव पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। विद्यार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल देख सकते हैं।
विज्ञापन