{"_id":"60410dee8ebc3ee97c56ff7e","slug":"technical-university-convocation-229-meritorious-will-get-degree-43-will-be-awarded-with-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी विवि दीक्षांत समारोह: 229 मेधावियों को मिलेगी डिग्री, 43 को पदक से सम्मानित करेंगे राज्यपाल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तकनीकी विवि दीक्षांत समारोह: 229 मेधावियों को मिलेगी डिग्री, 43 को पदक से सम्मानित करेंगे राज्यपाल
Thu, 04 Mar 2021 10:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि का तीसरा दीक्षांत समारोह एनआईटी सभागार में 9 मार्च को होगा। तकनीकी विवि प्रबंधन ने तीसरे दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए विभिन्न समितियां बनाई हैं। कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि दीक्षांत समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यातिथि होंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा विशेष रूप से शिरकत करेंगे। समारोह में राज्यपाल विभिन्न विषयों के 229 मेधावियों को डिग्री देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
इनमें 22 को स्वर्ण और 21 मेधावियों को रजत पदक दिए जाएंगे। उपाधि लेने वालों में स्नातक के विषयों के 137 और स्नातकोत्तर 92 के मेधावी शामिल हैं। दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पांच मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। दीक्षांत समारोह के लिए गठित समितियां तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। कोरोना महामारी को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। डिग्री लेने वाले मेधावी के साथ सिर्फ एक ही व्यक्ति आ सकता है। 43 पदक लेने वालों में 28 बेटियां हैं।
विज्ञापन