फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Summer closing schools annual board examinations from March 5, datesheet released

ग्रीष्मकालीन स्कूलों की सालाना बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से, डेटशीट जारी

Tue, 17 Dec 2019 11:12 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Dec 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
Summer closing schools annual board examinations from March 5, datesheet released

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2020 में ग्रीष्मकालीन स्कूलों की 10वीं और 12वीं कक्षा की सालाना परीक्षा करवाएगा। परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगी। सुबह 8.45 से 12.00 बजे तक परीक्षा होगी। सायं काल (1.45 से 5.00) में एसओएस के विद्यार्थियों की परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि विषयवार दिनांक सूची के संबंध में किसी अध्यापक/विद्यार्थी या विद्यालय प्रमुख का कोई प्रस्ताव/सुझाव हो तो लिखित रुप में बोर्ड कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से 20 दिसंबर तक प्रेषित कर सकता है, ताकि इन सुझावों पर विचार कर इसे अंतिम रूप दिया जा सके। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दसवीं कक्षा के नियमित, अनियमित और राज्य मुक्त विद्यालय सेकेंडरी कोर्स की वार्षिक परीक्षा मार्च छह से शुरू होगी। नियमित/कंपार्टमेंट/श्रेणी सुधार/अतिरिक्त विषय की परीक्षा प्रात: 8:45 से 12 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राज्य मुक्त विद्यालय के परीक्षार्थियों की परीक्षा 1:45 से 5 बजे तक होगी। छह मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा, नौ को संस्कृत उर्दू/पंजाबी/तमिल, तेलगू, 11 को हिंदी, 13 को गणित, 16 को सामाजिक विज्ञान, 17 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 18 को विज्ञान और प्रौद्योगिकी की परीक्षा होगी।

20 मार्च को कला-ए, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, ट्रेवल टूरिज्म, टेलीकॉम, फिजिक्ल एजुकेशन, बीएफएसआई की परीक्षा होगी। 

12वीं कक्षा की पहली परीक्षा पांच मार्च से

12वीं कक्षा के रेगलुर और एसओएस के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं पांच मार्च से होंगी। रेगुलर/कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट एडिशनल विषय के परीक्षार्थियों की परीक्षा 8:45 से 12 बजे तक और एसओएस के छात्रों की परीक्ष 1:45 से पांच बजे तक होगी। पांच मार्च को अंग्रेजी, छह को फिलोस्फी, फ्रेंच/उर्दू, सात को राजनीतिक शास्त्र, नौ को बायोलोजी और बिजनेस स्टडीज, 11 को म्यूजिक, 12 को केमिस्ट्री, 13 को साइकोलोजी, 14 को अर्थशास्त्र, 16 को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, 17 को अकाउंटेंसी, हिस्ट्री, फिजिक्स, 18 को संस्कृत, 19 को मैथमेटिक्स, 20 को ह्यूमन इकोलोजी और फेमिली साइंस, 21 को फिजिकल एजुकेशन और योग, 23 को कंप्यूटर साइंस, 24 को ऑटोमोबाइलस, हेल्थकेयर, आईटी, सिक्योरिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूरिज्म, टेलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, 25 को जियोग्राफी, सोशोलोजी, 27 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 28 को डांस, फाइन आर्ट्स की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed