फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Students of Himachal Technical University will also study history

इतिहास भी पढ़ेंगे हिमाचल तकनीकी विवि के विद्यार्थी

Fri, 18 Sep 2020 07:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Sep 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Students of Himachal Technical University will also study history
हिमाचल तकनीकी विवि - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल तकनीकी विवि में पढ़ने वाले विद्यार्थी इंजीनियरिंग और फार्मेसी के साथ अब इतिहास भी पढ़ेंगे। तकनीकी विवि अगले सत्र से बहु-विषयक कोर्स की व्यवस्था करेगा। कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन, भारतीय इतिहास के परिपेक्ष में विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान के दौरान यह जानकारी दी। शुक्रवार को तकनीकी विवि की ठाकुर राम सिंह शोधपीठ और अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर ऑनलाइन व्याख्यान करवाया।

विज्ञापन


व्याख्यान में अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के संगठन मंत्री डॉ. बालमुकुंद पांडेय मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष शिरकत की। कुलपति ने कहा कि विवि आगामी सत्र से इतिहास विषय की भी शुरू करेगा। व्याख्यानमाला में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना हिमाचल के देवराज शर्मा, डॉ. सूरत सिंह ठाकुर, तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम ठाकुर, अधिष्ठता शैक्षणिक प्रो. कुलभूषण चंदेल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजेंद्र गुलेरिया, अधिष्ठाता अभियंत्रिकी डॉ. धीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा मंत्री आज करेंगे वेब स्टूडियो, डाटा सेंटर का लोकार्पण 
तकनीकी विवि के दड़ूही स्थित परिसर में तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा  19 सितंबर को कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे यहां पर अत्याधुनिक वेब स्टूडियो और डाटा सेंटर का लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed