{"_id":"5dc112078ebc3e016756383a","slug":"students-can-apply-for-hp-board-sos-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओएस परीक्षा के लिए छह नवंबर से आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एसओएस परीक्षा के लिए छह नवंबर से आवेदन
Tue, 05 Nov 2019 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के एसओएस (राज्य मुक्त विद्यालय) की मार्च-2020 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया बोर्ड ने शुरू कर दी है, साथ ही टीओसी (ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट) में भी परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकता है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में साल 2009 के बाद अनुत्तीर्ण रहे अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि एनआईओएस, सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से जमा दो में फेल अभ्यर्थी टीओसी की सुविधा ले सकते हैं।
विज्ञापन
मार्च-2020 में होने वाली आठवीं, दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं के लिए छह नवंबर से पांच दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। वहीं ढाई सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ छह से 20 दिसंबर, 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 21 से 31 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि निर्धारित तिथियों तक अभ्यर्थी वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
एनआईओएस ने डीएलएड का परीक्षा शुल्क जमा करवाने को बढ़ाई तिथि
एनआईओएस (राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान) ने पूर्व में पंजीकृत डीएलएड कर रहे शिक्षकों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करवाने की तिथि को दस नवंबर तक बढ़ा दिया है। इससे पूर्व एनआईओएस ने दस नवंबर तक 31 अक्तूबर निर्धारित किया था। ऐसे में अब परीक्षार्थी दस नवंबर तक ढाई सौ रुपये शुल्क के साथ विषय कोड 501-510 की परीक्षा को आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन