फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State level wrestling competition: Abhimanyu of Kangra, Ankit of Bilaspur won gold

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता: कांगड़ा के अभिमन्यु, बिलासपुर के अंकित ने जीता गोल्ड

Mon, 06 Sep 2021 05:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Sep 2021 05:22 PM IST
सार

 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह पर मुख्यातिथि के रूप में घुमारवीं के उपमंडलीय दंडाधिकारी राजीव ठाकुर ने कहा कि खेलों का जीवन में अलग महत्व है। ग्राम पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश ने प्रतियोगिता करवाने के लिए कुश्ती संघ का आभार जताया।  
 

विज्ञापन
State level wrestling competition: Abhimanyu of Kangra, Ankit of Bilaspur won gold
पदक विजेता पहलवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं की कुठेड़ा पंचायत की आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के मुख्यातिथि प्रधानाचार्य ओमकार वर्मा रहे। प्रदेश कुश्ती संघ के महा सचिव जगदीश कुमार, संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. संजय यादव विशेष तौर पर मौजूद रहे। 57 किग्रा में पहला स्थान अभिमन्यु कांगड़ा, दूसरा स्थान अजय बिलासपुर, 61 किलो में गोबिंद सोलन पहला स्थान, दूसरा स्थान पंकज बिलासपुर, 65 किलो में पहला स्थान अंकित बिलासपुर, गगन चंबा को दूसरा  स्थान, 70 किलो में पहला स्थान सोनू सोलन और नवीन मंडी ने दूसरा स्थान, 74 किलो ग्राम में पहला स्थान ललित बिलासपुर, अबु दूसरा स्थान, 79 किलो भार में महेश बिलासपुर को पहला, अभिषेक कांगड़ा दूसरे स्थान पर, 86 किलो भार में चंद्र शेखर ऊना को पहला स्थान और प्रिंस दूसरा स्थान, 92 किलो भार में पारस कांगड़ा प्रथम स्थान और प्रिंस बिलासपुर ने दूसरे स्थान पर, 97 किलो भार में रमेश बिलासपुर प्रथम स्थान और नवीन मंडी दूसरा स्थान, 125 किलो भार में देव मंडी प्रथम स्थान और विशाल कांगड़ा दूसरा स्थान पर रहे।

विज्ञापन


महिला वर्ग के 50 किलो भार में प्रथम स्थान रितिका बिलासपुर, 53 किलो भार में प्रीति बिलासपुर, 55 किलो भार में पुष्पा बिलासपुर, 57 किलो ग्राम भार में सोनिका बिलासपुर, 59 किलो भार में ऋषिका बिलासपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह पर मुख्यातिथि के रूप में घुमारवीं के उपमंडलीय दंडाधिकारी राजीव ठाकुर ने कहा कि खेलों का जीवन में अलग महत्व है। ग्राम पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश ने प्रतियोगिता करवाने के लिए कुश्ती संघ का आभार जताया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed