{"_id":"6162dee78ebc3e33256a1c65","slug":"spot-round-from-18-october-from-iti-vacant-seats-in-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन करें पंजीकरण: आईटीआई में रिक्त सीटों के लिए स्पॉट राउंड 18 से","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ऑनलाइन करें पंजीकरण: आईटीआई में रिक्त सीटों के लिए स्पॉट राउंड 18 से
Sun, 10 Oct 2021 08:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:31 PM IST
सार
ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी शेडयूल के अनुसार आवेदन पत्र, दस्तावेजों और फोटो पहचान पत्र के साथ संस्थान में पहुंचें।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर होने वाले स्पॉट राउंड की तारीखों में बदलाव किया गया है। पूर्व में निर्धारित 11 से 14 अक्तूबर तक होने वाला स्पॉट राउंड अब 18 से 22 अक्तूबर तक होगा। आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने बताया कि स्पॉट राउंड में केवल ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। जिन आवेदकों ने पंजीकरण नहीं करवाया है, वे 12 अक्तूबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
पंजीकृत अभ्यर्थी पोर्टल से अपने आवेदन पत्र का प्रिंट निकालें। बताया कि प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड में भाग लेने के लिए मैट्रिक के अंकों के आधार पर शेडयूल निर्धारित किया गया है। मैट्रिक में 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वालों के लिए 18 अक्तूबर, 55 से 70 प्रतिशत तक के लिए 19 अक्तूबर, पास प्रतिशतता से 55 प्रतिशत तक के लिए 21 अक्तूबर और पास प्रतिशतता से ऊपर वाले अभ्यर्थियों के लिए 22 अक्तूबर का दिन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी शेडयूल के अनुसार आवेदन पत्र, दस्तावेजों और फोटो पहचान पत्र के साथ संस्थान में पहुंचें। आवेदन पत्र सुबह 8 से साढ़े 11 बजे तक लिए जाएंगे। इसके बाद मेरिट सूची बनाई जाएगी। दोपहर 2 बजे के बाद मेरिट के अनुसार रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन