फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SOS exams will be held at 199 centers in Himachal, board decides

हिमाचल में 199 केंद्रों पर होगी एसओएस की परीक्षा, बोर्ड ने लिया फैसला

Tue, 28 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
SOS exams will be held at 199 centers in Himachal, board decides
सांकेतिक तस्वीर

मार्च माह में राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की परीक्षा प्रदेश भर के 199 केंद्रों में ली जाएगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 153 सरकारी और 46 केंद्र निजी स्कूलों में स्थापित किए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से चिन्हित किए गए इन 199 परीक्षा केंद्रों में आठवीं, दसवीं और जमा दो से संबंधित परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


इन केंद्रों में से सबसे ज्यादा केंद्र जिला कांगड़ा में 53 बनाए गए हैं, जबकि जिला लाहौल-स्पीति और किन्नौर में तीन-तीन केंद्रों पर एसओएस की परीक्षा के लिए चिन्हित किए गए हैं। ऐसे निजी अध्ययन केंद्र जिन्हें इस परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से परीक्षा केंद्र सृजित किए गए हैं, उन परीक्षा केंद्रों के सृजन के लिए उन्हें निर्धारित शुल्क बोर्ड कार्यालय में जमा करवाना होगा। 

विज्ञापन

कहां कितने सेंटर

बिलासपुर  11
चंबा   16
हमीरपुर 10
कांगड़ा    53
किन्नौर  3
कुल्लू   13
लाहौल-स्पीति   3
मंडी      26
शिमला   24
सिरमौर    12
सोलन     19
ऊना     9

मार्च होने वाली परीक्षा के लिए 199 परीक्षा केंद्रों को सृजित किया गया है। इनमें 153 सरकारी, जबकि 46 गैर सरकारी स्कूलों में बनाए गए हैं। - अक्षय सूद, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड।

6 खाली, 7 युवा, 8 स्पेशल
7, 8 क्लासीफाइड, 9 खाली, 10 स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed