फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SOS 10th and 12th class practical exams to be held from June 10

एसओएस: 10 जून से होंगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

Wed, 03 Jun 2020 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jun 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
SOS 10th and 12th class practical exams to be held from June 10
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की 10वीं और 12वीं कक्षा की शेष बची प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जून से करवाएगा। परीक्षाएं सुबह और शाम के सत्र में होंगी। इसमें 10वीं कक्षा के चार, जबकि 12वीं कक्षा के सात विषयों की परीक्षाएं होनी हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 23 मार्च से 30 मार्च तक संचालित की जाने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। जिन्हें अब लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा के विज्ञान विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 और 11 जून को होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा गृह विज्ञान, कंप्यूटर साइंस और कला-बी की परीक्षाएं 12 जून को होंगी। जमा दो कक्षा की परीक्षाएं 11 जून से शुरू होंगी। फिजिक्स की 12 जून, केमिस्ट्री की 15, बायोलॉजी का 16, कंप्यूटर साइंस 17, जियोग्राफी 18, शारीरिक शिक्षा 15 से 19 और अकाउंटेंसी (प्रोजेक्ट) की परीक्षा 11 से 12 जून तक होंगी। परीक्षाएं सुबह नौ से 12 और दोपहर दो से पांच बजे तक दो सत्रों में होंगी। ये परीक्षाएं पूर्व की भांति राज्य मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्रों में ही करवाई जाएंगी। सभी छात्रों को परीक्षा से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके अलावा छात्रों को हाथों को सैनिटाइजर या साबुन से अच्छे से धोने के बाद और मास्क पहन कर परीक्षा हाल में प्रवेश करना होगा। परीक्षा संचालकों को भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

एनआईओएस की परीक्षाएं 17 जुलाई से

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) परीक्षाओं का संचालन जुलाई माह से शुरू करेगा। एनआईओएस की क्षेत्रीय निदेशक धर्मशाला डॉ. रचना भाटिया ने बताया कि एनआईओएस में 10वीं और 12वीं की अप्रैल 2020 की परीक्षाएं 24 मार्च से 24 अप्रैल तक संचालित होनी थीं, लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण इन परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा।

अब इन परीक्षाओं का संचालन 17 जुलाई से 13 अगस्त तक किया जाएगा। इसकी डेटशीट भी जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षाएं ढाई बजे से शुरू होंगी। विद्यार्थी डेटशीट को संस्थान की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के फोन नंबर 01892-222251 पर भी संपर्क कर सकते हैं। 

फीस जमा करवाने को भी बढ़ाई तिथि
अक्तूबर 2020 की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए फीस जमा करवाने की तिथि को भी बढ़ाया गया है। पहले इस फीस को ऑनलाइन जमा करवाने की तिथि 21 मई रखी गई थी। अब इसे बढ़ा दिया गया है। अक्तूबर की परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा फीस 16 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed