{"_id":"5f79b67a8ebc3e9bee593305","slug":"solar-technician-trade-in-iti-shahpur-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई शाहपुर में होगी सोलर टेक्नीशियन की पढ़ाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईटीआई शाहपुर में होगी सोलर टेक्नीशियन की पढ़ाई
Mon, 05 Oct 2020 10:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में पहली बार छात्र सोलर टेक्नीशियन का कोर्स करेंगे। एक वर्षीय डिप्लोमा के लिए संस्थान में 20 सीटों का प्रावधान किया गया है। नया कोर्स शुरू करने के साथ ही आईटीआई शाहपुर में 29 ट्रेडों के 56 यूनिटों की पढ़ाई होगी। सौर ऊर्जा क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इस बार सोलर टेक्नीशियन के कोर्स को भी आवेदन मांगे हैं। आईटीआई शाहपुर में इससे पहले 28 एक व दो वर्षीय ट्रेडों की पढ़ाई करवाई जाती है।
विज्ञापन
इसके अलावा इन 28 ट्रेडों में 56 यूनिटों की पढ़ाई होती है। अब सोलर टेक्नीशियन का कोर्स शुरू होने से संस्थान में पढ़ाए जाने वाले ट्रेडों की संख्या भी 29 हो गई है। गौर रहे कि आईटीआई शाहपुर में सरकार और हिम ऊर्जा ने सोलर पैनल लगाया गया है। इससे शाहपुर में बिजली तैयार की जा रही है। अब इसी कड़ी में शाहपुर आईटीआई में सोलर टेक्नीशियन की पढ़ाई बेरोजगारों के लिए रोजगार सृजन का एक अवसर साबित होगी।
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2020-21 से आईटीआई शाहपुर में सोलर टेक्नीशियन का कोर्स करवाया जाएगा। संस्थान में 20 सीटें आरक्षित हैं। इस कोर्स को करने से बेरोजगारों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। - तरुण कुमार, प्रिंसिपल, आईटीआई शाहपुर
विज्ञापन