{"_id":"6081aeb4cb17df5f1579145d","slug":"shimla-icdeol-given-opportunity-to-take-admission-in-ug-and-pg-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: इक्डोल ने दिया यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश लेने का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिमला: इक्डोल ने दिया यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश लेने का मौका
Thu, 22 Apr 2021 10:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल ने स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए एक और अवसर देने का फैसला लिया है। इक्डोल से चलाए जा रहे बीएड और एमए एजूकेशन डिग्री कोर्स के अलावा अन्य यूजी और पीजी डिग्री कोर्सों में में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 22 से 30 अप्रैल तक एडमिशन पोर्टल खुला रहेगा। इक्डोल के निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने कहा कि प्रवेश से संबंधित जानकारी इक्डोल की वेबसाइट icdeolhpu.org पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोर्स में प्रवेश और पंजीकरण के लिए admissions.hpushimla.in के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। निदेशक ने कहा कि प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए इक्डोल के दूरभाष नंबर 0177.2833419, 0177-28334444, 2832239 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छात्रों के पास इक्डोल के पीजी, यूजी और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश का यह अंतिम मौका होगा।
विज्ञापन