{"_id":"604f95798ebc3ec8967e0626","slug":"sainik-school-sujanpur-entrance-exam-results-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल सुजानपुर प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सैनिक स्कूल सुजानपुर प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
Mon, 15 Mar 2021 10:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
सैनिक स्कूल सुजानपुर(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन चल रहे सैनिक स्कूल सुजानपुर में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हो गया है। पहली बार प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के माध्यम से किया गया। 7 फरवरी 2021 को कक्षा छठी और नौंवी में प्रवेश के लिए करीब साढ़े पांच हजार अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। एनटीए ने परीक्षा परिणाम से पूर्व ओएमआर शीट भी सार्वजनिक की थी।
विज्ञापन
अब सभी परीक्षार्थियों के परीक्षा में प्राप्त किए गए अंक सार्वजनिक किए हैं। सैनिक स्कूल मेरिट में रहने वाले विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाएगा। काउंसलिंग में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा। उसके बाद उन्हें सैनिक स्कूल में दाखिला मिलेगा। सैनिक स्कूल में इस बार छात्राओं को भी दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन