{"_id":"5e1881f48ebc3e87bd3e6eba","slug":"results-of-written-test-of-police-sub-inspector-recruitment-declared-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
Fri, 10 Jan 2020 07:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 Jan 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 33 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। चयन आयोग ने लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 94 अभ्यर्थियों का चयन मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया है। मूल्यांकन परीक्षा 29 जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर कार्यालय में होगी।
विज्ञापन
मूल्यांकन परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक, स्पोर्ट्स और अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रतियां लानी होंगी। चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पुलिस सब इंस्पेक्टर के 33 पदों को भरने के लिए दिसंबर 2018 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा और बाद में मुख्य लिखित परीक्षा करवाई गई। अब 94 अभ्यर्थियों को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन