{"_id":"5df8eba38ebc3e87f939f5d7","slug":"results-of-technical-superintendent-recruitment-result-declared-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में तकनीकी अधीक्षक भर्ती का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में तकनीकी अधीक्षक भर्ती का परिणाम घोषित
Tue, 17 Dec 2019 08:22 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Dec 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने मिल्क फेड शिमला के प्रबंध निदेशक कार्यालय में तकनीकी अधीक्षक के 11 पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने चार अभ्यर्थियों को मूल्यांकन परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 719 में इन पदों के लिए दिसंबर 2018 में आवेदन मांगे गए थे। आयोग के पास कुल 730 आवेदन पहुंचे, जिसमें से 124 ही योग्य पाए गए।
विज्ञापन
आयोग ने 19 सितंबर 2019 को लिखित परीक्षा का आयोन किया। जिसमें केवल 40 अभ्यर्थियों ने ही भाग लिया, जबकि 84 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मेरिट के आधार पर चार अभ्यर्थियों को आगामी पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। रोलनंबर 719000049, 719000076, 719000107 और रोलनंबर 719000111 को 31 दिसंबर 2019 को आयोग के कार्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे होने वाजली मूल्यांकन परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन