{"_id":"5e4be70a8ebc3ecf197d09c5","slug":"results-of-je-recruitment-exam-declared-in-himachal-50-candidates-selected","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में जेई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 50 अभ्यर्थी चयनित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में जेई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 50 अभ्यर्थी चयनित
Tue, 18 Feb 2020 07:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 Feb 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-715 में प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में जेई के 51 पदों को भरने के लिए ली भर्ती का परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन पदों के लिए दिसंबर 2018 में आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
इसके बाद आयोग ने 12 अक्तूबर 2019 में लिखित और जनवरी 2020 में पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाई। मेरिट के आधार पर 50 अभ्यर्थियों का चयन इन पदों के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी वार्ड से कोई भी योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण आरक्षित एक पद खाली रह गया है।
विज्ञापन