{"_id":"5dfc71698ebc3e881d0f92a9","slug":"result-of-ug-revaluation-yet-not-declared-by-hpu-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों विद्यार्थी कर रहे यूजी रिवेल्यूएशन के रिजल्ट का इंतजार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हजारों विद्यार्थी कर रहे यूजी रिवेल्यूएशन के रिजल्ट का इंतजार
Fri, 20 Dec 2019 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय के हजारों यूजी छात्र मार्च 2019 में हुई यूजी की परीक्षाओं के घोषित नतीजों के बाद भरी गई रिवेल्यूएशन के नतीजे आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी माह से मार्च 2020 में होने वाली यूजी परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरने को पोर्टल खुलना है। यदि इस प्रक्रिया के समाप्त होने तक रिवेल्यूएशन के नतीजे घोषित न हुए, तो फेल छात्र आने वाली परीक्षा के लिए भी फार्म भरने से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विवि से मिली जानकारी के मुताबिक शायद ही इस माह ये नतीजे घोषित हों। छात्रों को रिवेल्यूएशन के नतीजों के लिए छात्रों को और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन अक्तूबर नवंबर माह में हुई यूजी की सप्लीमेंटरी और सेमेस्टर अंत परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का समय से मूल्यांकन करवाकर उसके नतीजे समय निकालने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है।
विज्ञापन
यूजी में 2012 से लेकर लागू सीबीसीएस में रिवेल्यूएशन करवाने की सुविधा नहीं थी। बीते इस बार ये सुविधा जरूर मिली, मगर अब नतीजे समय से आने पर संशय है। ऐसे में रिवेल्यूएशन करवाने का हजारों छात्र छात्राओं को सही मायने में लाभ नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
जल्द नतीजे घोषित करने का है प्रयास : सीओई
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी का कहना है कि रिवेल्यूएशन के साइंस के नतीजे जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे आने में अभी कुछ और समय लगना तय है। बावजूद इसके विवि रूटीन परीक्षाओं और रिवेल्यूएशन के परिणाम तैयार कर जल्द घोषित करने का पूरा प्रयास कर रहा है।