फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief for thousands of students, HPU declared B.Ed exam results

हजारों विद्यार्थियों को राहत, एचपीयू ने घोषित किया बीएड परीक्षा परिणाम

Fri, 22 Nov 2019 09:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Nov 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
Relief for thousands of students, HPU declared B.Ed exam results

विश्वविद्यालय ने जून माह में ली बीएड की सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही पिछले करीब पांच माह से परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों छात्र और छात्राओं ने राहत की सांस ली है। सबसे अधिक परेशानी डिग्री पास आउट करने वाले चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को थी। बीएड के चौथे सेमेस्टर के परिणाम के आधार पर ही उन्हें एमएड में प्रवेश मिलना था और वे टेट के लिए पात्रता शर्त पूरी कर सकेंगे।

विज्ञापन


परिणाम घोषित होने के बाद अब एमएड कोर्स प्रवेश परीक्षा में बैठे और एमएड की काउंसलिंग में अपीयर हुए छात्र और छात्राएं अपने बीएड के परिणाम को विवि के शिक्षा विभाग में जमा करवा पाएंगे। पहले दिन चार ऐसे अभ्यर्थियों ने अपना रिजल्ट जमा भी करवा दिया है। शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. नयन सिंह ने बताया कि काउंसलिंग में अपीयर हुए छात्र और छात्राओं के बीएड के रिजल्ट जमा हो जाने पर सोमवार तक कोर्स के लिए चयनित हुए अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन

एमएड की 250 सीटों के लिए सिर्फ 29 ने किया था आवेदन 

उन्होंने बताया कि बीएड के नतीजे घोषित हो जाने के बाद अब बीएड कोर्स पूरा कर चुके छात्र छात्राएं टेट के लिए पात्र हो गए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि बीएड के परीक्षार्थी अपने सेमेस्टर परीक्षा का नतीजा विवि के एग्जाम पोर्टल, विवि की वेबसाइट और अपने लागइन के माध्यम से देख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जून जुलाई माह में हुई बीएड की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जो परिणाम अटके हैं, उनमें इंटरनल असेसमेंट न आने जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं। इन्हें संबंधित कॉलेज के माध्यम से ही सुलाया जाएगा। प्रदेश विवि से संबद्ध सरकारी बीएड कोर्स करवाने वाले संस्थान की 50 और निजी शिक्षण संस्थानों की 200 एमएड की सीटों के लिए इस बार सिर्फ 29 ने ही प्रवेश परीक्षा दी थी। इनके नतीजे अब तक घोषित न होने के कारण एमएड की प्रवेश सूची जारी नहीं हो सकी थी, जिसे अब विवि का शिक्षा विभाग जल्द जारी कर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed