फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief for students, ICDEOL admission portal opened

विद्यार्थियों को राहत, इक्डोल में प्रवेश के लिए खुला पोर्टल

Wed, 22 Jan 2020 08:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jan 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Relief for students, ICDEOL admission portal opened
इक्डोल एचपीयू

हिमाचल विवि के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल (अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र )में जनवरी 2020 सत्र में यूजी, पीजी के अलावा डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को एडमिशन पोर्टल खोल दिया गया है।

विज्ञापन


विवि की वेबसाइट के माध्यम से दिए गए लिंक में आनलाइन एडमिशन आप्शन उसके बाद इक्डोल चुनकर इन कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। वहीं, इक्डोल के पोर्टल के माध्यम से भी एडमिशन का पोर्टल मिलेगा, इससे भी ऑनलाइन प्रवेश को आवेदन किया जा सकता है। विवि इक्डोल के निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने माना कि जनवरी 2020 सत्र में विभिन्न इक्डोल की ओर से करवाए जाने वाले कोर्स के लिए ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो साल के अंतराल के बाद इक्डोल में एमजेएमसी कोर्स को नाम बदल कर एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन के नाम से दोबारा शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए जनवरी सत्र में विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए तय पात्रता और फीस से संबंधित जानकारी साइट पर उपलब्ध करवाए गए प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्सों में मिलेगा प्रवेश

 एचपीयू के इक्डोल में नए सत्र में पीजी, यूजी के अलावा पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश लिया जा सकता है। इनमें पीजी कोर्स में अर्थशास्त्र, इंग्लिश, म्यूजिक, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, संस्कृत, समाज शास्त्र, एमए एजूकेशन, एमकॉम, एमसीए, एमबीए, एमए, जेएमसी, एसएससी मैथ, एमबीए कोर्स जबकि यूजी कोर्स में बीकॉम, बीएड, बीए और बीसीए कोर्स हैं।

डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स में टूरिस्ट गाइड, योग, पीजी डिप्लोमा इन पर्सनल मैनेजमेंट एंड लॉ, पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, पीजी डिप्लोमा इन एचआरडी शामिल हैं। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी विवि और इक्डोल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यूजी और पीजी के लिए 20 फरवरी, बीएड के लिए 15 और एमए एजूकेशन के लिए 20 फरवरी तक पोर्टल खुला रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed