कोरोना महामारी के बीच ट्रिपल आईटी ऊना में रिकॉर्ड दाखिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अधिकतर बड़े संस्थानों में जहां कई विषयों की सीटें खाली रह गई हैं। वहीं, ट्रिपल आईटी ऊना में कोरोना महामारी में इस सत्र में रिकॉर्ड दाखिल हुए हैं। तीनों संकाय की लगभग सभी सीटें भर गई हैं। वर्ष 2014 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि ट्रिपल आईटी ऊना की अधिकतर सीटें भर गई हैं।कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में मात्र एक सीट ही खाली रही है। जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में 16 और आईटी में छह सीटें खाली रही हैं।
ट्रिपल आईटी ऊना के सात सालों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो वर्ष 2020 में कोरोना संकट के बावजूद रिकॉर्ड एडमिशन दर्ज की गई है। वर्ष 2014 में सीएसई में 29 तो ईसीई में 24 ही दाखिले हुए थे। जो अब बढ़कर 66 और 50 पहुंच गए हैं। ट्रिपल आईटी ऊना में सीएसई 66, ईसीई में 66 और आईटी की 44 सीटें हैं। इस सत्र में कुल 176 में से 154 सीटें भर चुकी हैं। निदेशक एस सेल्वकुमार ने बताया कि इस सत्र में रिकॉर्ड एडमिशन हुई हैं।
रिकॉर्ड लेक्चर के साथ दिए लाइव लेक्चर
कोरोना संकट के बीच ट्रिपल आईटी ऊना में ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया। अमूमन लाइव लेक्चर देकर ऑनलाइन पढ़ाई की जाती है, लेकिन ट्रिपल आईटी में रिकॉर्ड लेक्चर के साथ लाइव लेक्चर भी दिए गए ताकि प्रशिक्षु आसानी से सब समझ सकें।
एडमिशन ब्योरा
वर्ष सीएई ईसीई आईटी
2014 29 24 ---
2015 27 19 ---
2016 27 13 ---
2017 57 58 35
2018 56 57 35
2019 57 46 32
2020 65 50 38