{"_id":"5e27ec488ebc3e4b1a0f4d44","slug":"questions-of-this-ratio-will-appear-in-the-10th-and-12th-himachal-board-of-school-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस अनुपात में पूछे जाएंगे प्रश्न","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस अनुपात में पूछे जाएंगे प्रश्न
Wed, 22 Jan 2020 12:01 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड वार्षिक परीक्षा में 40:40: 20 के अनुपात में प्रश्न पूछेगा। इसमें 40 प्रतिशत सरल, 40 प्रतिशत औसतन और 20 प्रतिशत कठिन प्रश्न आएंगे। मंगलवार को शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में निजी स्कूल संघ की बैठक हुई। बैठक में मैट्रिक तथा जमा दो कक्षाओं के प्रश्न पत्र निर्धारण बारे चर्चा की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बार स्थल मूल्यांकन केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, मूल्यांकन के लिए नियुक्त शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के संबंध में जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के समय बोर्ड के न्यूमेरिकल से संबंधित विषयों के सोल्यूशन उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा पहली से जमा दो कक्षाओं तक के पाठ्यक्रम के बारे में विचार-विमर्श किया गया। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बोर्ड के स्थापित स्थल मूल्यांकन केंद्रों में बोर्ड के नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों की देख-रेख में किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने संघ को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर बोर्ड के सचिव अक्षय सूद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन