लोक सेवा आयोग ने जारी की एलाइड परीक्षा की उत्तर कुंजी, यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में विभिन्न जगह स्थापित 170 केंद्रों में रविवार को एलाइड परीक्षा ली गई। इसके लिए कुल 51000 अभ्यर्थियों ने आवेदन फार्म भरे थे। इनमें 36 हजार ने एलाइड परीक्षा दी। किसी भी परीक्षा केंद्रों में मोबाइल जैमर नहीं लगाए गए थे। परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने को बायोमीट्रिक प्रणाली उपलब्ध नहीं थी, लेकिन अभ्यर्थियों के पहचान पत्रों में उनकी अंगुली के निशान लिए गए हैं।
राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से ली गई इस परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के फिंगर प्रिंट पहचान पत्रों में लिए गए।
यहां क्लिक कर देखें Answer Key
राज्य लोकसेवा आयोग परीक्षा केंद्रों में पहली बार बायोमीट्रिक मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जा सका। दूसरे की जगह परीक्षा देने वालों पर शिकंजा कसने को एलाइड परीक्षा से इसकी शुरुआत की जानी थी। सूत्रों के अनुसार इसके लिए आयोग को किसी कंपनी की सेवाएं लेनी पड़ रही हैं। इस कारण यह व्यवस्था इस बार एलाइड की परीक्षा में नहीं जुटाई जा सकी। इस परीक्षा के दूसरे और तीसरे चरण में बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिलेगा। आयोग की सचिव राखिल काहलों ने कहा कि एलाइड परीक्षा 170 केद्रों में कराई गई है।