फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Public Service Commission released advance schedule of personality test to fill various posts

विभिन्न पद भरने के लिए हिमाचल लोकसेवा आयोग ने जारी किया एडवांस शेड्यूल

Wed, 23 Oct 2019 10:43 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Oct 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Public Service Commission released advance schedule of personality test to fill various posts

राज्य लोकसेवा आयोग ने नवंबर 2019 से जनवरी 2020 तक के लिए विभिन्न विभागों में पद भरने के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट और कंप्यूटर टेस्ट का एडवांस शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने पहली बार अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए एक साथ तीन माह का शेड्यूल जारी किया है। छह नवंबर को तकनीकी शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग), सात को प्रोफेसर (सिविल इंजीनियरिंग) और सात व आठ नवंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर (सिविल इंजीनियरिंग) के पद भरने के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट होगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में चंबा मेडिकल कॉलेज, दूसरे सप्ताह में आईजीएमसी शिमला, तीसरे सप्ताह में नाहन और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर/ एसोसिएट प्रोफेसर/असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरने को पर्सनैलिटी टेस्ट होगा। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में ऊर्जा विभाग और एचपीपीसीएल में असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), सहकारिता विभाग में मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट) और आखिरी सप्ताह में तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत प्रिंसिपल (बी फार्मेसी) के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट होगा।

विज्ञापन


जनवरी 2020 के पहले सप्ताह में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में जूनियर सांइटिफिक ऑफिसर, सांइटिफिक आफिसर, कृषि विपणन बोर्ड में सचिव और दूसरे सप्ताह में ऊर्जा विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पद के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट होगा। कंप्यूटर टेस्ट/पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल भी जारी किया गया है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में मापतोल विभाग में असिस्टेंट कंट्रोलर, कार्मिक विभाग में कानून अधिकारी (हिंदी), स्कूल शिक्षा बोर्ड में कानून अधिकारी, एचपीआईडीबी में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (फाइनेंस), ऊर्जा विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जीआईसी में डिप्टी मैनेजर, चंबा मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर (डेंटिस्ट) के पद के लिए कंप्यूटर और पर्सनैलिटी टेस्ट होगा। जनवरी के पहले सप्ताह में गृह विभाग के तहत असिस्टेंट डायरेक्टर, सांइटिफिक ऑफिसर और तीसरे सप्ताह में खाद्य सुरक्षा विनियमन विभाग के तहत ड्रग इंस्पेक्टर, पपरोला आयुर्वेद कालेज में प्रवक्ता और फार्मा साइंस कॉलेज जोगिंद्रनगर में प्रिंसिपल के पद के लिए टेस्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed