निजी कंपनी 60 युवाओं को देगी नौकरी, 24 को लिए जाएंगे साक्षात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड कंपनी गुरुग्राम में युवाओं को रोजगार देगी। यह कंपनी चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये मासिक वेतन देगी। रहने व खाने-पीने की सुविधा भी दी जाएगी। दो साल बाद चयनित अभ्यर्थी को नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) भारत सरकार से मान्यता प्राप्त आईटीआई मेकेनिकल ट्रेड का डिप्लोमा भी दिया जाएगा।
जिला रोजगार कार्यालय नाहन में अभ्यर्थियों के लिए कैंपस इंटरव्यू होंगे। कंपनी 24 फरवरी को कैंपस इंटरव्यू लेगी। जिला रोजगार अधिकारी बलवंत सिंह वर्मा ने बताया कि कंपनी करीब 60 युवाओं को रोजगार देगी। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवार का ड्यूटी टाइम आठ घंटे रहेगा। उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी जरूरी है।
अभ्यर्थी की आयु 18 से 20 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कंपनी की ओर से 24 फरवरी को 11 से 2 बजे तक कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। आयु सीमा व शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी दस्तावेजों सहित जिला रोजगार कार्यालय नाहन में पहुंचकर इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी चयनित युवाओं को आईटीआई मेकेनिकल ट्रेड में डिप्लोमा भी देगी।
24 को आईटीआई परागपुर में कैंपस इंटरव्यू
लिवगॉर्ड बैटरीज प्राइवेट लिमिटेड मानपुरा बद्दी 24 फरवरी को मॉडर्न आईटीआई परागपुर में कैंपस इंटरव्यू लेगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर व ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि साक्षात्कार में किसी भी ट्रेड में पास हो चुके प्रशिक्षणार्थी और 12वीं कक्षा पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कंपनी चयनित युवाओं को 10538 रुपये (सीटीसी), 8550 रुपये कैश इन हैंड प्रतिमाह मिलेंगे। ड्यूटी के समय अन्य सुविधाएं जिनमें मुफ्त वर्दी, जूते और सस्ता खाना मिलेगा। इस कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थी अपने मूल प्रमाणपत्रों, फोटोयुक्त पहचान पत्र, आधार कार्ड और चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 10 बजे मॉडर्न आईटीआई परागपुर के प्रांगण में पहुंच जाएं।