फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pre board exams questions papers for plus two and matric classes

दसवीं और बारहवीं दो की प्री बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयार किए प्रश्नपत्र

Sat, 23 Nov 2019 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 23 Nov 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Pre board exams questions papers for plus two and matric classes
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश शिक्षा विभाग ने सात दिसंबर से होने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र का कार्य पूरा कर लिया है। एससीईआरटी ने प्रश्नपत्रों को सीलबंद लिफाफों में प्रदेश की जिला डाइट में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दो-तीन दिन में प्रश्नपत्र जिला डाइट में पहुंच जाएंगे। प्रदेश भर में एक साथ होने वाली परीक्षा की जिम्मेदारी एससीईआरटी सोलन को दी गई है। दसवीं के लिए 6 विषयों तथा बारहवीं के लिए 19 विषयों के प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं। 
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा सचिव के निर्देशानुसार सभी विषयों के 80 प्रतिशत पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्नपत्र तैयार किया गया है। एससीईआरटी सोलन की ओर तैयार डेटशीट के अनुसार ही परीक्षाएं होंगी। प्रश्नपत्र का प्रारूप व अंक विभाजन प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं जैसा ही रहेगा। अधिक जानकारी एससीईआरटी की वेबसाइट पर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जिलों में भेजे जा रहे प्रश्नपत्र 
एससीईआरटी प्रिंसिपल डॉ. नम्रता टिक्कू ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षाओं के लिए दसवीं और बारहवीं के प्रश्नपत्र तैयार कर लिए गए हैं। इन्हें सीलबंद लिफाफों में दो दिन के भीतर सभी जिलों की जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में पहुंचा दिया जाएगा।


इसके बाद सभी डाइट सीलबंद प्रश्न पत्रों के बंडल उनके तहत आने वाली बीआरसी के कोऑर्डिटरों को सौंपे जाएंगे। बीआरसीसी स्कूल प्रधानाचार्य की ओर से अधिकृत अधिकारी को स्कूल के सीलबंद बंडल सौंपे जाएंगे। एससीईआरटी की ओर तैयार डेटशीट पर ही परीक्षाएं ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed