इस दिन से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं, डेटशीट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम सुधारने के लिए हिमाचल में पहली बार ली जा रही 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाएं सात से 21 दिसंबर तक होंगी। एससीईआरटी सोलन ने परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।
सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षाएं होंगी। 30 दिसंबर को परिणाम घोषित होगा। प्री-बोर्ड परीक्षाएं 80 फीसदी सिलेबस के आधार पर ली जाएंगी।
कम परिणाम देने वाले स्कूलों में जनवरी माह में अतिरिक्त कक्षाएं लगेंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों सहित स्कूल प्रिंसिपलों को 30 नवंबर तक निर्धारित 80 फीसदी सिलेबस पढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
स्कूलों को 80 फीसदी सिलेबस का विस्तृत ब्योरा भी भेजा गया है। प्रश्न पत्र का प्रारूप और अंक विभाजन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली वार्षिक परीक्षा जैसा ही रहेगा।
10वीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट...
दिनांक विषय
सात दिसंबर अंग्रेजी
दस दिसंबर गणित
12 दिसंबर सोशल साइंस
14 दिसंबर साइंस एंड टेक्नालॉजी
16 दिसंबर हिंदी
17 दिसंबर संस्कृत/उर्दू/पंजाबी
18 दिसंबर ड्राइंग, होम साइंस, कामर्स, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस सहित वोकेशनल के अन्य विषय
जमा दो कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट...
दिनांक विषय
सात दिसंबर राजनीति शास्त्र, अकाउंट्स
नौ दिसंबर हिंदी, बिजनेस स्टडी
10 दिसंबर म्यूजिक, डांस, फाइन आर्ट, इसी दिन शाम के सत्र में फेमिली साइंस और ह्यूमन इकोलॉजी
11 दिसंबर अंग्रेजी
12 दिसंबर लोक प्रशासन, फिलास्फी, सायकोलॉजी
13 दिसंबर फिजिक्स, इतिहास
14 दिसंबर भूगोल
16 दिसंबर गणित
17 दिसंबर बायोलॉजी, सोशियोलॉजी
18 दिसंबर फ्रैंच, उर्दू, संस्कृत
19 दिसंबर केमेस्ट्रिी, अर्थशास्त्र
20 दिसंबर कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजूकेशन, योगा
21 दिसंबर फाइनेंशियल लिटरेसी, इसी दिन शाम के सत्र में वोेकेशनल विषयों की परीक्षा होगी।