फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Practical exams will not be held in nursing colleges yet, Health Department has issued instructions

नर्सिंग कॉलेजों में अभी नहीं होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

Mon, 09 Nov 2020 05:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Nov 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Practical exams will not be held in nursing colleges yet, Health Department has issued instructions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के नर्सिंग कॉलेजों में अभी किसी भी प्रकार के प्रैक्टिकल और परीक्षाएं नहीं होंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। सोमवार को नर्सिंग छात्राओं की मांगें सुनने के बाद स्वास्थ्य सचिव ने प्रशिक्षुओं से बातचीत करते हुए कहा है कि 15 नवंबर तक किसी भी प्रकार के प्रैक्टिकल और परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी। 15 के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। प्रमोशन को लेकर अगले 1 सप्ताह के अंदर चिकित्सक शिक्षा विभाग फैसला लेगा।

विज्ञापन

नर्सिंग छात्राओं की मांगों पर एसएफआई ने बोला हल्ला

एसएफआई की राज्य कमेटी ने नर्सिंग छात्राओं की मांगों को लेकर सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल नर्सिंग छात्राओं के साथ प्रदेश स्वास्थ्य शिक्षा सचिव से भी मिला और मांगों को सामने रखा।  हॉस्टल, मिसलेनियस चार्ज के नाम पर फीस वसूली बंद करने सहित अन्य मांगों को उठाया गया। कोरोना काल में छात्रावास बंद थे। बावजूद 70 हजार के करीब हॉस्टल, मेस और परिवहन के नाम पर फीस ली जा रही है। राज्य सचिव अमित ठाकुर ने नर्सिंग छात्राओं को प्रमोट करने करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 32 के करीब निजी और सरकारी नर्सिंग कॉलेज चल रहे हैं और इनमें 6500 के प्रशिक्षु अध्ययनरत हैं। प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन की ओर से अभी तक नर्सिंग की छात्राओं को प्रमोट नहीं किया जा रहा है। इससे छात्राएं मानसिक रूप से परेशान हो रही हैं। नर्सिंग में वर्ष भर की प्रैक्टिकल फाइल को बिना प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के एक सप्ताह में बनाने के लिए छात्राओं पर दबाव बनाया जा रहा है। संगठन ने साफ किया कि यदि सरकार ने 15 नवंबर तक मांगों पर अमल नहीं किया तो आंदोलन होगा। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास पर विरोध प्रदर्शन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed