{"_id":"5f68918ef5623a7a0b05cd50","slug":"practical-exam-of-class-10th-and-12th-will-be-held-from-september-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य मुक्त विद्यालय: 24 सितंबर से होंगी 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राज्य मुक्त विद्यालय: 24 सितंबर से होंगी 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं
Mon, 21 Sep 2020 05:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Sep 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के दसवीं और जमा दो के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 सितंबर से शुरू होंगी। यह तीन अक्तूबर तक चलेंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि पहले से फेल और एसओएस में पुन: पंजीकृत हुए अभ्यर्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 सितंबर से ली जाएंगी।
विज्ञापन
दसवीं की 24 सितंबर को साइंस, 25 को होम साइंस, कंप्यूटर साइंस और आर्ट-बी की प्रायोगिक परीक्षा होगी। इसके अलावा जमा-दो में 28 सितंबर को फिजिक्स, 29 को केमिस्ट्री, 30 को बायोलॉजी और होम साइंस, पहली अक्तूबर को कंप्यूटर साइंस, तीन को जियोग्राफी की प्रायोगिक परीक्षा होगी। 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक फिजिकल एजुकेशन, 28 सितंबर से तीन अक्तूबर तक अकाउंटेंसी (प्रोजेक्ट) की परीक्षा होगी।
विज्ञापन