पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी, पांच अक्तूबर तक होगा आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड में वर्ष 2020-21 के लिए पैट (पॉलीटेक्निकल एंट्रेंस टेस्ट) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन पांच अक्तूबर तक होगा। इस बार सभी कोर्सों के लिए प्रवेश दसवीं कक्षा की मेरिट के आधार पर किया जा रहा है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 23 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए काउंसलिंग का नया शेड्यूल भी जारी किया है। विभिन्न डिप्लोमा कोर्स में स्पोर्ट्स कोटे में प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों के खेल प्रमाण की वेरिफिकेशन आठ अक्तूबर को दस बजे पॉलिटेक्निक संस्थान सुंदरनगर में होगी। पहले राउंड की काउंसलिंग 13 अक्तूबर को होगी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को 17 अक्तूबर से पहले पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश लेना होगा। 19 अक्तूबर को खाली रही सीटों का संबंधित संस्थानों के प्रधानाचार्यों को नोटिस बोर्ड पर विवरण दर्शाना होगा।
20 से 24 अक्तूबर को पहले राउंड से छूटे अभ्यर्थी और नए अभ्यर्थियों के लिए दूसरा राउंड करवाया जाएगा। दूसरे राउंड की काउंसलिंग 27 अक्तूबर को होगी। इससे चयनित अभ्यर्थियों को 31 अक्तूबर तक निर्धारित संस्थानों में मूल प्रमाण पत्रों सहित प्रवेश लेना होगा। इसके बाद दो नवंबर को खाली रही सीटों का विवरण संबंधित संस्थानों को बताना होगा। काउंसलिंग के दोनों राउंडों से खाली बची सीटों के लिए अभ्यर्थी संस्थान स्तर पर छह नवंबर को प्रवेश ले सकेंगे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव सुनील वर्मा ने कहा कि पैट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पांच अक्तूबर तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।