पीएचडी प्रवेश का शेड्यूल तय, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन, 20 फरवरी को परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 में विभिन्न विभागों की पीएचडी की 79 सीटों को भरने के लिए प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल तय कर दिया है। यह 20 फरवरी को होगी। इन सीटों के लिए 31 जनवरी तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है। 20 फरवरी को पीएचडी की प्रवेश परीक्षा होगी। डीएस कार्यालय की ओर से जारी शेड्यूल और विभागों की पीएचडी सीटों के ब्यौरे के मुताबिक सबसे अधिक विधि विभाग में 18 सीटें इसी आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित की जानी हैं। पीएचडी ग्रामीण विकास में 12 और एजूकेशन विभाग में कुल 10 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। प्रवेश परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर ही मेरिट बनेेगी और काउंसलिंग होगी।
प्रवेश परीक्षा 80 अंक की होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को यूजीसी-नेट/जीएटीई क्वालीफार्ठ को 20 मार्क्स, एएलईटी क्वालीफाई को 15 अंक, जबकि एचपीयू से एमफिल/एलएलएम/एम टेक करने वालों को दस अंक की वेटेज प्रवेश प्रक्रिया में मिलेगी। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। जारी अधिसूचना में प्रवेश के लिए आवश्यक पात्रता शर्तें, उसमें छूट, आरक्षण सहित अन्य जानकारी उपलब्ध करवाई गई है, जिसे विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। आवेदन के लिए विवि की वेबसाइट www.admissions.hpushimla.in www.hpuniv.ac.in के माध्यम से किया जा सकता है। इसके अलावा एचपीयू के डीएस कार्यालय के 0177-2830922 और 2833888 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
किस विभाग में है कितनी पीएचडी सीटें
विभाग उपलब्ध सीटें (श्रेणी )
गणित 02(जनरल )
फिजिक्स 04(जनरल-3, एससी-1)
कंप्यूटर साइंस 03(जनरल-2 एससी-1)
एजूकेशन 10(जनरल-6, एससी-2,एसटी-1,पीडब्ल्यूडी-1)
विधि विभाग 18(जनरल-13, एससी-3,एसटी-1,पीडब्ल्यूडी-1)
लोक प्रशासन 01(जनरल )
साइकोलॉजी 05(जनरल-4, एससी-1)
जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन 01(पीडब्ल्यूडी )
आईवीएस (वोकेशनल) 01(जनरल )
एचपीयूबीएस(मैनेजमेंट) 06(जनरल-4, एससी-1, पीडब्ल्यूडी-1)
अर्थशास्त्र 04(जनरल-2, एससी-1,पीडब्ल्यूडी-1)
विजुअल आर्ट 02(जनरल-1,एससी-1)
कॉमर्स 04(जनरल-2, एससी-1, एसटी से एक )
इंटर डिस्पिलेनरी स्टडीज पीएचडी आरडी 12(जनरल-10,एससी-1, पीडब्ल्यूडी-1)
इंटर डिस्पिलेनरी स्टडीज पीएचडी पर्यावरण विज्ञान 06(जनरल-4, एससी-1, पीडब्ल्यूडी-1)
आरक्षित श्रेणी से न भरने पर ओपन से भरी जाएंगी सीटें
उच्च न्यायालय के आदेशों के मुताबिक पीएचडी की इस प्रवेश प्रक्रिया में अनुसूचित जाति, जनजाति की आरक्षित सीटें न भरे जाने की स्थिति में इन्हें मेरिट के आधार पर ओपन श्रेणी से भरा जाएगा।