{"_id":"5e1030298ebc3e88217d35e6","slug":"phd-236-seats-in-24-departments-in-cu-himachal-pradesh-university-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस विभागों में पीएचडी की 236 सीटें भरेगा केंद्रीय विवि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चौबीस विभागों में पीएचडी की 236 सीटें भरेगा केंद्रीय विवि
Sat, 04 Jan 2020 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आठ जनवरी से शुरू होंगे। केंद्रीय विवि ने 24 विभागों में पीएचडी की 236 सीटें भरने की योजना बनाई है। हर वर्ग के लिए सीटें आरक्षित हैं, 236 सीटों में से 27 आर्थिक आरक्षण के आधार पर भरी जाएंगी। बिजनेस स्कूल में सबसे ज्यादा 26 सीटें भरी जाएंगी। वहीं, संस्कृत में 25 और इतिहास में 22 सीटें भरने के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
पात्र अभ्यर्थी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए 25 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 400 रुपये, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 300 रुपये और एससी, एसटी व अन्य वर्ग के लिए 100 रुपये शुल्क रहेगा। प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी को होगी, जबकि अभ्यर्थी 13 फरवरी से सीयू की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीएचडी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम तीन मार्च को घोषित किया जाना प्रस्तावित है। केंद्रीय विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए आठ जनवरी से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पात्र अभ्यर्थी 25 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विभाग सीटें
अंग्रेजी 3
हिंदी 17
संस्कृत 25
शिक्षा 17
पत्रकारिता एवं जनसंचार 5
बिजनेस स्कूल 26
पर्यटन 5
अर्थशास्त्र 17
पर्यावरण विज्ञान 15
कंप्यूटेशनल जीव विज्ञान और जैव सूचना विज्ञान 10
गणित 2
पुस्तकालय और सूचना विज्ञान 1
भौतिकी और खगोलीय विज्ञान 6
रसायन और रासायनिक विज्ञान 2
जीव विज्ञान 6
पादप विज्ञान- अभी तक नहीं
राजनीति शास्त्र 15
इतिहास 22
समाजशास्त्र और सामाजिक नृविज्ञान 8
समाज कार्य 12
दीनदयाल उपाध्याय अध्ययन 12
जम्मू-कश्मीर अध्ययन अभी तक नहीं
दृश्य कला 4
प्रवेश परीक्षा देने के लिए ये अभ्यर्थी होंगे पात्र
केंद्रीय विवि में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा देने के लिए आठ केटागिरी वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। जिसमें यूजीसी नेट/जेआरएफ, यूजीसी सीएसआईआर नेट/जेआरएफ, आईसीएआर नेट/जेआरएफ, सेट, गेट, टीचर फेलोशिप होल्डर, एमफिल और केंद्रीय विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा पास शामिल है।