फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PGI chandigarh BSC Nursing Entrance Examination

पीजीआई की बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा से वंचित रह गईं सैकड़ों छात्राएं

Wed, 29 Jul 2020 04:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुठाड़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, कुठाड़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 29 Jul 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
PGI chandigarh BSC Nursing Entrance Examination
सांकेतिक तस्वीर

पीजीआई चंडीगढ़ की ओर से कोविड-19 खतरे के बीच बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। कसौली के बहुत से परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए, जिसका मुख्य कारण चंडीगढ़ व पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) और अन्य क्षेत्रों में लॉकडाउन होने के कारण वाहनों की आवाजाही न हो पाना रहा। कोरोना महामारी के कारण टैक्सी चालकों ने भी जाने से मना कर दिया।

विज्ञापन


इस कारण दर्जनों छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह सकीं। इसमें हिमाचली अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र भी बठिंडा जैसे दूरस्थ स्थानों पर दिया गया, जहां पहुंचना मुश्किल था। हिमाचल के अभ्यर्थियों को चंडीगढ़ व पंजाब की सीमा पर स्थित परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने चाहिए थे। कसौली तहसील के गांव बलोटा (गोयला) की प्रिया शर्मा ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को यह विश्वास था कि कोविड-19 महामारी के चलते यह परीक्षा आगामी तिथि तक स्थगित रहेगी।
विज्ञापन


पीजीआई चंडीगढ़ प्रशासन ने परीक्षा को स्थगित न करने का नोटिस भी 27 जुलाई शाम को ही लगाया। परीक्षा संबंधी सूचना भी ई-मेल से 27 जुलाई की शाम को ही दी गई, जो हिमाचल छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय है। उन्होंने पीजीआई प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के हितों का ध्यान रखते हुए यह परीक्षा रद्द होनी चाहिए तथा इसका दोबारा से आयोजन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed