{"_id":"5dce59f78ebc3e547a449fce","slug":"patwari-examination-in-himachal-pradesh-duty-of-one-female-and-male-employee-in-each-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी परीक्षा: हर केंद्र में एक महिला और पुरुष कर्मी की ड्यूटी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पटवारी परीक्षा: हर केंद्र में एक महिला और पुरुष कर्मी की ड्यूटी
Fri, 15 Nov 2019 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पटवारी भर्ती को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए हर परीक्षा केंद्र में एक-एक महिला और पुरूष पुलिस कर्मी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा एसडीएम की अध्यक्षता में उपमंडल स्तर पर एक उड़नदस्ता भी गठित किया गया है, जो 17 नवंबर को होनी वाली पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा की निगरानी के लिए परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण करेगा।
विज्ञापन
सूबे के सभी जिलों में 1193 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां पर तीन लाख से अधिक अभ्यर्थी पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा देंगे। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 70 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा हर परीक्षा केंद्र में कम से कम एक-एक महिला और पुरुष कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा कि पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए डिमांड के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन