{"_id":"604227f55fa20b384b1040db","slug":"palampur-agriculture-university-released-schedule-for-written-exams-of-different-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि में विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल तय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कृषि विवि में विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल तय
Fri, 05 Mar 2021 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
कृषि विवि पालमपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विवि पालमपुर में भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए लिखित की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) की परीक्षा के लिए शेड्यूल बाद में जारी होगा। लाइब्रेरी असिस्टेंट के पदों के लिए पात्र पाए गए 127 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 28 मार्च को सुबह दस बजे से 11.30 बजे तक परीक्षा हाल में होगी। जूनियर प्रोफेशनल असिस्टेंट पद के लिए 58 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 28 मार्च को रखी गई है।
विज्ञापन
क्लर्क के पदों के लिए पात्र पाए गए 808 अभ्यर्थियों की लिखित छंटनी परीक्षा दो अप्रैल को होगी। स्टेनो टाइपिस्ट पदों के लिए पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की लिखित छंटनी परीक्षा दो अप्रैल को रखी गई है। कृषि विवि के रजिस्ट्रार पंकज शर्मा ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन